उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी, बेचैनी की शिकायत के बाद अस्पताल में कराया भर्ती 

By अभिषेक पारीक | Updated: July 1, 2021 13:30 IST2021-07-01T13:18:03+5:302021-07-01T13:30:21+5:30

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायक सिंह यादव की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Former UP CM Mulayam Singh Yadav Hospitalised in Gurugram | उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी, बेचैनी की शिकायत के बाद अस्पताल में कराया भर्ती 

मुलायम सिंह यादव। (फाइल फोटो )

Highlightsमुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में यादव का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के चलते पहले भी कई बार यादव को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायक सिंह यादव की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मुलायम सिंह यादव को बेचैनी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम उनकी जांच में जुटी है और अस्पताल में उनके कुछ टेस्ट कराए जा रहे हैं। 

अस्पताल की ओर से उनके स्वास्थ्य को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन बताया जा रहा है कि 81 साल के राजनेता को उम्र संबंधी परेशानियों के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पहले भी कई बार बिगड़ी है तबीयत

यह पहली बार नहीं है जब उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कुछ वक्त से उनकी तबीयत कई बार बिगड़ चुकी है। पिछले साल उन्हें पेट में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की जांच में सामने आया था कि उन्हें यूरिनल इंफेक्शन हो गया था। पेट में तकलीफ के चलते उन्हें इस साल भी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। उस वक्त पेट दर्द और सूजन के चलते मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी बड़ी आंत में समस्या थी। हालांकि बाद में सेहत में सुधार होने पर उन्हें छुट्टी मिल गई  थी। 

तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। साथ ही एक जून 1996 से 19 मार्च 1998 तक देश के रक्षामंत्री  भी रहे। उनमें पुत्र अखिलेश यादव भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। फिलहाल अखिलेश राज्य में अगले साल होने वाले चुनावों की तैयारी में जुटे हैं। 

Web Title: Former UP CM Mulayam Singh Yadav Hospitalised in Gurugram

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे