लाइव न्यूज़ :

पूर्व केंद्रीय मंत्री सतीश शर्मा पंचतत्व में विलीन हुए

By भाषा | Updated: February 19, 2021 12:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली , 19 फरवरी पूर्व केंद्रीय मंत्री कैप्टन सतीश शर्मा का शुक्रवार को यहां अंतिम संस्कार कर दिया गया।

उनका बुधवार को गोवा में निधन हो गया था। वह 73 साल के थे।

शर्मा कैंसर से पीड़ित थे और पिछले कुछ समय से बीमार थे।

उनका अंतिम संस्कार यहां लोधी रोड स्थित श्मशान घाट में हुआ।

इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी , पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा , प्रियंका के पति रॉबर्ट वाद्रा तथा कांग्रेस के कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

राहुल गांधी ने उनकी अर्थी को कंधा भी दिया।

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के निकट सहयोगी रहे शर्मा पी वी नरसिंह राव सरकार में 1993 से 1996 तक केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री रहे।

आंध्र प्रदेश के सिकंदराबाद में 11 अक्टूबर , 1947 को जन्मे शर्मा एक पेशेवर वाणिज्यिक पायलट थे।

रायबरेली और अमेठी निर्वाचन क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व कर चुके शर्मा तीन बार लोकसभा सदस्य चुने गए थे। वह तीन बार राज्यसभा सदस्य भी बने और उच्च सदन में उन्होंने मध्य प्रदेश , उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया।

वह पहली बार जून 1986 में राज्यसभा सदस्य बने और बाद में राजीव गांधी के निधन के बाद 1991 में अमेठी से लोकसभा सदस्य चुने गए। इसके बाद वह जुलाई 2004 से 2016 तक राज्यसभा सदस्य रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया