लाइव न्यूज़ :

पूर्व केंद्रीय मंत्री रामलाल राही का निधन : योगी, प्रियंका गांधी ने जताया शोक

By भाषा | Updated: December 10, 2020 21:38 IST

Open in App

सीतापुर/लखनऊ, 10 दिसंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री रामलाल राही का बृहस्पतिवार को निधन हो गया।

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राही के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

सीतापुर जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ए के अग्रवाल ने बताया, ‘‘राही को सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ होने पर बृहस्पतिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उनकी कोविड-19 की जांच कराई गई। संक्रमण की पुष्टि होने पर उन्हें एल 2 अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां शाम करीब साढे चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।’’

राही मिश्रिख सीट से चार बार सांसद और हरगांव सीट से दो बार विधायक रहे। वर्ष 1991 से 1996 तक वह नरसिंह राव के नेतृत्व वाली सरकार में गृह राज्य मंत्री भी रहे। वर्ष 2017 में राही भाजपा में शामिल हो गए थे और 2019 में कांग्रेस में उनकी फिर से वापसी हुई थी।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने राही के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘राही एक वरिष्ठ और अनुभवी नेता थे। उन्होंने सांसद और विधायक के रूप में लंबे समय तक अपनी सेवाएं दीं।’’

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राही के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘राही ने केंद्र सरकार में मंत्री, उत्तर प्रदेश में जनप्रतिनिधि और कांग्रेस के मजबूत संगठनकर्ता के रूप में पूरी निष्ठा से अपनी सेवाएं दी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अवध क्षेत्र के लोगों के बीच एक कुशल नेता के रूप में प्रसिद्ध रामलाल राही के सरल व्यक्तित्व का हर कोई मुरीद था। उनके निधन से कांग्रेस और उत्तर प्रदेश की राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है।’’

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार ‘लल्लू’ ने भी राही के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा, ‘‘पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने हमेशा गरीबों, दलितों और शोषितों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उन्होंने पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कांग्रेस संगठन की जो सेवा की, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह