लाइव न्यूज़ :

पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह ने ऑक्सीजन बैंक की स्थापना की

By भाषा | Updated: May 27, 2021 13:34 IST

Open in App

मोतिहारी, 27 मई पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में एक ऑक्सीजन बैंक की स्थापना की है ।

मोतिहारी के सांसद राधामोहन सिंह ने बताया कि उनके स्तर पर सौ ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदे गए हैं और इस आक्सीजन बैंक के बेहतर संचालन के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है ।

इस ऑक्सीजन बैंक के संचालन की कमान बिहार सरकार के मंत्री प्रमोद कुमार तथा भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना को सौपी गयी हैं जबकि आइटी सेल के संयोजक पंकज सिन्हा को इसका प्रभारी बनाया गया है।

सिंह ने कहा ‘‘किसी भी कोरोना संक्रमित मरीज की मौत ऑक्सीजन के अभाव में न हो, इसके लिए सभी अस्पतालों से कोरोना मरीजों के आंकड़े एकत्रित किये गये हैं। इन मरीजों तक जरूरत के हिसाब से ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाया जाता है।’’

उन्होंने बताया कि यह ऑक्सीजन बैंक उनके संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत कई इलाकों में सेवाएं दे रहा है।

सांसद ने कहा कि ऑक्सीजन बैंक का हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है और जरुरतमंदों का फोन आते ही टीम कार्य शुरू कर देती है।

सिंह ने बताया कि उनके संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत छह विधानसभा क्षेत्रों के लिए मेडिकल किट मुहैया कराये गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे