लाइव न्यूज़ :

पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत कुमारमंगलम की पत्नी की हत्या, दो संदिग्ध गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 7, 2021 18:56 IST

Open in App

(नौवें पैरा में नाम में बदलाव के साथ रिपीट)

नयी दिल्ली, सात जुलाई पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत पी रंगराजन कुमारमंगलम की पत्नी किट्टी कुमारमंगल की दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत विहार स्थित उनके घर में लूटपाट की कोशिश के दौरान हत्या कर दी गयी।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि किट्टी कुमारमंगलम 67 वर्ष की थीं और वकील थीं। कुछ साल पहले अपने पति की मौत के बाद से वह अकेले रह रही थीं।

पुलिस ने कहा कि उन्हें शक है कि इस हत्या की वजह लूटपाट है और उन्होंने इलाके में कपड़े धोने का काम करने वाले 24 वर्षीय राजू और उसके साथी 34 वर्षीय राकेश राज को गिरफ्तार किया है। राज मुनीरका का रहने वाला है और वह विदेश मंत्रालय में अनुबंध के आधार पर चालक के तौर पर काम कर रहा है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी बिना किसी जबरदस्ती के घर में घुसे क्योंकि राजू परिवार का परिचित था। राजू पांच वर्षों से इस घर में आ रहा था और उसे इस बात की जानकारी थी कि नकद, आभूषण और बैंक के आवश्यक दस्तावेज कहां रखे हैं इसलिए उसने साजिश रची और लूटपाट के लिए अपने दो साथियों राकेश तथा सूरज को भी साथ मिला लिया।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच के आधार पर उन्हें शक है कि मंगलवार रात करीब नौ बजे राजू उनके घर पर आया था । जब घरेलू सेविका ने दरवाजा खोला तो वह उसे खींचकर एक कमरे में ले गया और उसे बांध दिया। राजू ने उसकी अंगूठी लूटने की भी कोशिश की। इस दौरान विरोध करने पर राजू ने उसकी पिटायी भी की जिससे उसकी गर्दन, घुटने तथा चेहरे पर चोटें आयी हैं।

पुलिस के मुताबिक, इस बीच राकेश और सूरज भी घर में आए और उन्होंने तकिये से मुंह दबाकर किट्टी की हत्या कर दी। बाद में जब घरेलू सेविका मिथिला किसी तरह बाहर आई तो उसने शोर मचाया। उसने फौरन अपने पति और एक रिश्तेदार को बुलाया तथा उन्हें घटना की सूचना दी। वे घटनास्थल पर पहुंचे और मिथिला को सफरदरजंग अस्पताल लेकर गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) इंगित प्रताप सिंह ने बताया, ‘‘हमें मंगलवार को रात करीब 11 बजे पीसीआर कॉल मिली। टीमें बनायी गयी और कपड़े धोने का काम करने वाले व्यक्ति को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खुलासे पर उसके एक साथी राकेश राज को भी गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि हमारी टीमें मामले में तीसरे आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रही हैं।’’

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर खुले हुए ब्रीफकेस मिले हैं जिससे लूटपाट की कोशिश का पता चलता है।

पुलिस को दिए अपने बयान में मिथिला ने कहा कि आरोपी दो-तीन बैग में कीमती सामान लूटकर ले गए। कपड़ों से भरा एक बैग उसके साथियों ने राजू को दिया था जिसे बाद में उसके पास से बरामद कर लिया गया। राकेश रिपीट राकेश के पास से 60,000 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। पी. रंगराजन कुमारमंगलम 1998 से 2001 तक अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे थे और उनका बेटा भी राजनीति में सक्रिय है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया