लाइव न्यूज़ :

पूर्व केंद्रीय मंत्री जयसिंगराव गायकवाड पाटिल ने भाजपा की सदस्यता छोड़ी

By भाषा | Updated: November 17, 2020 14:39 IST

Open in App

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), 17 नवंबर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जयसिंगराव गायकवाड पाटिल ने मंगलवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है ।

पाटिल ने अपना इस्तीफा महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल को मंगलवार सुबह भेजा ।

औरंगाबाद में रहने वाले गायकवाड पाटिल ने फोन पर बताया, ''मैं पार्टी के लिये काम करने का इच्छुक था, लेकिन पार्टी मुझे कोई मौका नहीं दे रही है। ?इसलिये मैने यह कदम उठाया।''

चंद्रकांत पाटिल को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि वह भाजपा की प्रदेश इकाई और साथ ही पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहे हैं ।

वरिष्ठ नेता ने कहा कि इससे पहले वह केंद्र एवं महाराष्ट्र सरकार में मंत्री के तौर पर अपनी सेवायें दे चुके हैं ।

उन्होंने दावा किया, ''मैं सांसद या विधायक नहीं बनना चाहता हूं। मैं पार्टी को मजबूत करने के लिये काम करना चाहता हूं और मैं एक दशक से जिम्मेदारी मांग रहा हूं । लेकिन, अब तक पार्टी ने मुझे कोई मौका नहीं दिया।''

इस संबंध में संपर्क करने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कोई टिप्प्णी करने से इनकार कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह