लाइव न्यूज़ :

पंचतत्व में विलीन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री एस जयपाल रेड्डी

By भाषा | Updated: July 29, 2019 18:57 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, मल्लिकार्जुन खड़गे, पी सी चाको, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और सोमवार को कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में इस्तीफा देने वाले के आर रमेश कुमार कांग्रेस नेता के अंतिम संस्कार के समय मौजूद थे। हुसैन सागर झील पर पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिंह राव की ‘समाधि’ के निकट दाह संपन्न हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देवाकपटुता के लिए पहचाने जाने वाले जयपाल रेड्डी ने संसद और राज्य विधानसभा में अपना अलग मुकाम बनाया था।वह पांच बार लोकसभा सांसद और दो बार राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। वह चार बार विधायक भी रहे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री एस जयपाल रेड्डी का सोमवार को यहां हुसैन सागर झील के किनारे पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, मल्लिकार्जुन खड़गे, पी सी चाको, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और सोमवार को कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में इस्तीफा देने वाले के आर रमेश कुमार कांग्रेस नेता के अंतिम संस्कार के समय मौजूद थे। हुसैन सागर झील पर पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिंह राव की ‘समाधि’ के निकट दाह संपन्न हुआ।

रेड्डी के बड़े बेटे अरविंद ने मुखाग्नि दी। वाकपटुता के लिए पहचाने जाने वाले जयपाल रेड्डी ने संसद और राज्य विधानसभा में अपना अलग मुकाम बनाया था। उनका शनिवार की देर रात यहां एक अस्पताल में निधन हो गया था। वह 77 वर्ष के थे। रेड्डी ने विभिन्न सरकारों में अहम पद संभाले।

वह पांच बार लोकसभा सांसद और दो बार राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। वह चार बार विधायक भी रहे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य नेताओं ने रेड्डी के निधन पर शोक व्यक्त किया था। पूर्व केन्द्रीय मंत्री के पार्थिव शरीर को सुबह उनके आवास से राज्य कांग्रेस मुख्यालय, गांधी भवन लाया गया जहां बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

गांधी भवन में रेड्डी को श्रद्धांजलि देने वाले माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने हैदराबाद में अपने कॉलेज के दिनों से दिवंगत नेता के साथ अपने जुड़ाव को याद किया। पार्टी नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी की ओर से आये आजाद, खड़गे और चाको ने रेड्डी को श्रद्धांजलि दी।

रेड्डी ने केन्द्र में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, पेट्रोलियम और शहरी विकास जैसे अहम मंत्रालय संभाले थे। आजाद ने रेड्डी को ‘‘समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता का प्रतीक’’ बताया। 

टॅग्स :कांग्रेससोनिया गाँधीराहुल गांधीआंध्र प्रदेश निर्माण दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल