लाइव न्यूज़ :

पूर्व केंद्रीय मंत्री जगमोहन का निधन, प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

By भाषा | Updated: May 4, 2021 11:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मई पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जम्मू कश्मीर के राज्यपाल रहे जगमोहन (93) का सोमवार को निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई गणमान्य लोगों ने मंगलवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘जगमोहन जी का निधन हमारे राष्ट्र के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। वह एक कुशल प्रशासक और प्रतिष्ठित विद्वान थे। उन्होंने देश की बेहतरी के लिए हमेशा काम किया। बतौर मंत्री अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई नवप्रवर्तक नीतियां बनाई। परिवार के सदस्यों और प्रशंसकों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।’’

जगमोहन ने बतौर नौकरशाह अपने करियर की शुरुआत की थी और उन्हें सख्त और दक्ष प्रशासक के रूप में देखा जाता था।

उन्होंने दिल्ली के उपराज्यपाल के रूप में भी काम किया।

वर्ष 1984 में उन्हें जम्मू एवं कश्मीर का राज्यपाल नियुक्त किया गया था।

इस पूर्ववर्ती राज्य में जब आतंकवाद अपने पैर पसारने लगा तब उन्हें 1990 में एक बार फिर वहां का राज्यपाल नियुक्त किया गया लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री वी पी सिंह के नेतृत्व वाली सरकार से आतंकवाद के मुद्दे पर मतभेदों के कारण कुछ महीने बाद ही उन्हें पद से हटा दिया गया।

बाद में जगमोहन भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने संसद में कई बार नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री के रूप में काम करते हुए उन्होंने बहुत ख्याति अर्जित की और अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी उनके निधन पर शोक जताया और कहा कि जम्मू एवं कश्मीर के राज्यपाल के रूप में उनके कार्यकाल को हमेशा याद किया जाएगा।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘जगमोहन जी एक कुशल प्रशासक थे और बाद में एक समर्पित राजनीतिज्ञ के रूप में उन्होंने देश में शांति और प्रगति के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। देश आज उनके निधन से दुखी है। उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है