लाइव न्यूज़ :

कोविड प्रोटोकॉल उल्लंघन मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री के खिलाफ शिकायत दर्ज करवायी

By भाषा | Updated: May 18, 2021 21:33 IST

Open in App

तिरूवनंतपुरम, 18 मई पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं केरल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी सी थॉमस ने केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन एवं एलडीएफ के अन्य नेताओं के खिलाफ कथित रूप से कोविड-19 प्रोटोकॉल एवं तिहरे लॉकडाउन के प्रावधानों का उल्लंघन करने के मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करवायी है।

छावनी पुलिस थाने में दर्ज शिकायत में थॉमस ने विजयन एवं 22 अन्य नेताओं पर सोमवार को एकेजी सेंटर में ‘अवैध’ रूप से एकत्र होने का आरोप लगाया है।

उन्होंने आरोप लगाया है कि ये नेता ऐसे समय में एकत्र हुये जब जिले में तिहरा लॉकडाउन लागू है । शिकायत में कहा गया है कि इन नेताओं ने सामाजिक मेल जोल से दूरी के नियमों का पालन किये बिना केक काटा और विधानसभा चुनाव में मिली जीत का जश्न मनाया ।

थॉमस ने दावा किया कि उनका यह कृत्य केरल महामारी रोग अधिनियम तथा भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के अधीन दंडनीय अपराध है ।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यह भी दावा किया कि यह केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों एवं संवैधानिक प्रावधानों का भी उल्लंघन है।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की राजग सरकार में मंत्री रह चुके थॉमस ने पुलिस से मामले की जांच करने और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया ।

थॉमस ने राजग से नाता तोड़ कर पी जे जोसेफ की अगुवाई वाली केरल कांग्रेस में अपनी पार्टी का विलय कर दिया था जो अब प्रदेश में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ का हिस्सा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा