पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप गांधी का निधन

By भाषा | Updated: March 17, 2021 10:46 IST2021-03-17T10:46:34+5:302021-03-17T10:46:34+5:30

Former Union Minister Dilip Gandhi passes away | पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप गांधी का निधन

पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप गांधी का निधन

मुंबई, 17 मार्च भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप गांधी का बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे।

परिवार के सूत्रों ने उनके निधन की खबर दी है।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में गांधी जहाजरानी राज्यमंत्री रहे थे।

सूत्रों ने बताया कि हाल ही में वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए और उनका कई अन्य बीमारियों के लिए भी इलाज चल रहा था।

उन्होंने 80 के दशक में पार्षद के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। भाजपा नेता ने महाराष्ट्र की अहमदनगर सीट से 1999 से लेकर तीन बार लोकसभा चुनाव जीता।

उन्हें 2019 के आम चुनावों में टिकट देने से इनकार कर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Former Union Minister Dilip Gandhi passes away

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे