पूर्व केंद्रीय मंत्री भानुप्रकाश सिंह का 89 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार 

By भाषा | Updated: January 24, 2019 17:42 IST2019-01-24T17:42:56+5:302019-01-24T17:42:56+5:30

सूत्रों ने बताया कि सिंह के पांच पुत्र हैं जिनमें मध्य प्रदेश के नरसिंहगढ़ क्षेत्र के भाजपा विधायक राज्यवर्धन सिंह और वाराणसी के प्रसिद्ध सर्वेश्वरी समूह आश्रम के प्रमुख गुरु संभव राम शामिल हैं।

Former Union minister Bhanu Prakash Singh dead at 89 | पूर्व केंद्रीय मंत्री भानुप्रकाश सिंह का 89 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार 

पूर्व केंद्रीय मंत्री भानुप्रकाश सिंह का 89 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार 

पूर्व केंद्रीय मंत्री भानुप्रकाश सिंह का लम्बी बीमारी के बाद बृहस्पतिवार को यहां निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। उनके पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि सिंह ने शहर के रॉबर्ट्स नर्सिंग होम में आखिरी सांस ली। वह प्रोस्टेट संबंधी रोग से पीड़ित थे और करीब दो महीने से अस्पताल में भर्ती थे।

सूत्रों ने बताया कि सिंह के पांच पुत्र हैं जिनमें मध्य प्रदेश के नरसिंहगढ़ क्षेत्र के भाजपा विधायक राज्यवर्धन सिंह और वाराणसी के प्रसिद्ध सर्वेश्वरी समूह आश्रम के प्रमुख गुरु संभव राम शामिल हैं।

भानुप्रकाश सिंह पूर्व नरसिंहगढ़ रियासत के राजवंश से ताल्लुक रखते थे। वह 1967 में चौथी लोकसभा के लिये चुने गये थे। उन्हें औद्योगिक विकास, आंतरिक व्यापार और कम्पनी मामलों के विभाग का उप मंत्री बनाया गया था। बाद में वह गोवा के राज्यपाल भी रहे थे।

सिंह के निधन पर मध्य प्रदेश के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों-दिग्विजय सिंह और शिवराज सिंह चौहान समेत कई हस्तियों ने शोक जताया है।

दिग्विजय ने ट्वीट किया, "महाराजा भानुप्रकाश सिंह, नरसिंहगढ़ के दुःखद देहांत का समाचार सुनकर बेहद दुःख हुआ। वह एक बेहद प्रभावशाली व्यक्ति थे। वह इंदिरा गांधी जी के बेहद निकट थे। यदि प्रिवी पर्स के विषय पर उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया होता, तो वह कांग्रेस के बहुत बड़े नेता होते।" 

Web Title: Former Union minister Bhanu Prakash Singh dead at 89

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे