लाइव न्यूज़ :

पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबागौड़ा पाटिल का निधन

By भाषा | Updated: May 21, 2021 12:22 IST

Open in App

बेंगलुरु, 21 मई पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रख्यात किसान नेता बाबागौड़ा पाटिल का शुक्रवार को बेलगावी के अस्पताल में निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 76 वर्षीय पाटिल का केएलईएस डॉ. प्रभाकर कोरे अस्पताल में इलाज चल रहा था जहां उन्होंने आखिरी सांस ली।

पाटिल का जन्म छह जनवरी 1945 में बेलगावी जिले के चिक्का बागेवाड़ी में हुआ था और उन्होंने यहीं के आरएल साइंस इंस्टीट्यूट से विज्ञान में स्नातक की उपाधि प्राप्त की थी।

पाटिल वर्ष 1989 में कित्तूर से निर्दलीय विधायक चुने गए और वर्ष 1998 में भाजपा के टिकट पर बेलगाम सीट से लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुए।

अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वह ग्रामीण विकास (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री रहे।

पाटिल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि बाबागौड़ा पाटिल किसानों के संघर्ष में हमेशा आगे रहे।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘वह कर्नाटक राज्य रैयत संघ के संस्थापक सदस्यों में से थे जिन्होंने हमेशा किसानों की चिंता की और उनकी बेहतरी के लिए काम किया। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय मंत्री के तौर पर भी अपनी सेवा दी।’’

कर्नाटक के ग्रमीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने कहा कि वह पाटिल के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हैं।

ईश्वरप्पा ने ट्वीट किया, ‘‘पाटिल कड़े संघर्ष के बाद राजनीति में आए। वह देश के अग्रणी किसान नेताओं में से एक थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां