लाइव न्यूज़ :

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी बेहोश होकर गिरे, सिर में आई चोट, अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: December 3, 2019 06:09 IST

शौरी भाजपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य हैं। वह 1999-2004 में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री थे। वह विश्व बैंक के साथ 1967-78 के बीच बतौर अर्थशास्त्री भी जुड़े रहे। शौरी इंडियन एक्सप्रेस के संपादक भी रह चुके हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी लवासा स्थित अपने आवास के पास बेहोश होकर गिर गए उन्हें यहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी लवासा स्थित अपने आवास के पास बेहोश होकर गिर गए जिससे उनके सिर में चोट आई। उन्हें यहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज कर रहे एक चिकित्सक ने सोमवार को बताया कि 78 वर्षीय शौरी यहां से 60 किलोमीटर दूर लवासा स्थित अपने बंगले के पास रविवार की देर रात गिर गए।

इससे रक्तस्राव होने से वह अचेत हो गए । हादसे के वक्त वह सैर के लिए निकले थे । भाजपा के पूर्व नेता का इलाज कर रहे अस्पताल के न्यूरोसर्जन डॉक्टर सचिन गांधी ने कहा, ‘‘चूंकि वह सीधे गिरे, इसलिए उनके सिर के पिछले हिस्से में चोट आयी ।

के बाहरी इलाके में स्थित एक अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया जहां से उन्हें रविवार की देर रात रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया ।’’ गांधी ने कहा, ‘‘गिरने से आंतरिक चोट आयी है और सिर में सूजन आ गयी है। अभी वह आईसीयू में हैं ।

, उनकी स्थिति पूरी तरह स्थिर है और खाना भी खा रहे हैं ।’’ चिकित्सक ने कहा, ‘‘सभी आवश्यक जांच कर ली गई हैं और उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है।’’ शौरी भाजपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य हैं। वह 1999-2004 में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री थे। वह विश्व बैंक के साथ 1967-78 के बीच बतौर अर्थशास्त्री भी जुड़े रहे। शौरी इंडियन एक्सप्रेस के संपादक भी रह चुके हैं। 

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो