लाइव न्यूज़ :

पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन चरण सेठी का 79 साल की उम्र में निधन, वाजपेयी सरकार में निभाई थी बड़ी जिम्मेदारी

By भाषा | Updated: June 9, 2020 01:19 IST

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सेठी के निधन पर दुख प्रकट किया और उन्हें अनुभवी सांसद एवं योग्य प्रशासक बताया। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक सांसद और विधायक रहने के दौरान सेठी ने अपनी समर्पित सेवा और लगनशीलता से लोगों का विश्वास जीता।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन चरण सेठी का सोमवार को यहां एक अस्पताल में निधन हो गया।सेठी को रविवार रात एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

भुवनेश्वर: पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन चरण सेठी का सोमवार को यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 79 साल के थे। सूत्रों के अनुसार सेठी को रविवार रात एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भद्रक लोकसभा क्षेत्र से आठ बार सांसद रहे सेठी केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी नीत राजग सरकार में 2000 से लेकर 2004 तक जल संसाधन मंत्री थे।

युवावस्था से ही सामाजिक और राजनीतिक जीवन में सक्रिय मृदुभाषी सेठी दो बार ओडिशा विधानसभा के लिए भी निर्वाचित हुए थे। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सेठी के निधन पर दुख प्रकट किया और उन्हें अनुभवी सांसद एवं योग्य प्रशासक बताया। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक सांसद और विधायक रहने के दौरान सेठी ने अपनी समर्पित सेवा और लगनशीलता से लोगों का विश्वास जीता।

उनके निधन से ओडिशा ने ऊंचे कद का एक नेता खो दिया है। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं इस्पात मंत्री धमेंद्र प्रधान ने कहा कि सेठी के निधन से राज्य की राजनीति में एक रिक्तता पैदा हो गयी है। ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रदीप्त कुमार नाईक और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समीर मोहंती ने कहा कि सेठी के निधन से एक ऐसी रिक्तता पैदा हुई है जिसे भर पाना कठिन है।

अठारह सितंबर, 1941 को पैदा हुए सेठी 1971 और 1980 में कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में भद्रक से लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। वह 1991 में जनता दल से उसी निर्वाचन क्षेत्र से चुने गये। वह 1998, 1999, 2004 और 2009 में बीजू जनता दल के टिकट पर इस सीट से जीते। 2019 के लोकसभा चुनाव और ओडिशा विधानसभा चुनाव से पहले वह अपने बेटे अभिमन्यु के साथ भाजपा में शामिल हो गये थे। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)ओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया