पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ पत्रकार अरुण शौरी अस्पताल में भर्ती
By भाषा | Updated: December 2, 2019 10:05 IST2019-12-02T10:05:32+5:302019-12-02T10:05:32+5:30
78 वर्षीय पूर्व केंद्रीय मंत्री शौरी रविवार देर रात बेहोश हो गए

एएनआई फोटो
Highlightsअस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया, ‘‘सभी आवश्यक जांच कर ली गई हैंअरुण शौरी फिलहाल होश में हैं
भाजपा के पूर्व नेता एवं प्रख्यात पत्रकार अरुण शौरी की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज कर रहे एक डॉक्टर ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 78 वर्षीय पूर्व केंद्रीय मंत्री रविवार देर रात बेहोश हो गए जिसके बाद उन्हें यहां रुबी हॉल क्लिनिक ले जाया गया। अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया, ‘‘सभी आवश्यक जांच कर ली गई हैं और उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है। वह होश में हैं।’’
Medical Director, Ruby Hall Clinic, Pune: Arun Shourie is stable now and under observation at the hospital. #Maharashtrahttps://t.co/HORY9zVwfN
— ANI (@ANI) December 2, 2019