लाइव न्यूज़ :

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडिस का मंगलुरु में निधन

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 13, 2021 16:15 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले ऑस्कर फर्नांडीस ने राजीव गांधी के संसदीय सचिव के रूप में भी काम किया था।

Open in App
ठळक मुद्देजुलाई में अपने घर पर योग करते समय गिरने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।फर्नांडिस ने यूपीए सरकार में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री के रूप में कार्य किया था।ऑस्कर फर्नांडीस 1980 में कर्नाटक के उडुपी निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने गए थे।

मंगलुरुः पूर्व केंद्रीय मंत्री और वयोवृद्ध कांग्रेस नेता ऑस्कर फर्नांडीस का सोमवार को मंगलुरु में निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे।

फर्नांडिस को इस साल जुलाई में अपने घर पर योग करते समय गिरने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके मस्तिष्क में एक थक्का हटाने के लिए एक सर्जरी के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था। फर्नांडिस ने यूपीए सरकार में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री के रूप में कार्य किया था।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले फर्नांडीस ने राजीव गांधी के संसदीय सचिव के रूप में भी काम किया था। ऑस्कर फर्नांडीस 1980 में कर्नाटक के उडुपी निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने गए थे। 1984, 1989, 1991 और 1996 में लोकसभा के लिए फिर से चुने गए थे। 1998 में फर्नांडीस राज्यसभा के लिए चुने गए और 2004 में उच्च सदन के लिए फिर से चुने गए।

मस्तिष्क से थक्का हटाने के लिए सर्जरी के बाद एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। अपने आवास पर योगाभ्यास करते समय गिर जाने के कारण मस्तिष्क में चोट आने के बाद फर्नांडीस को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कांग्रेस नेताओं ने ऑस्कर फ़र्नांडिस के निधन पर दुख जताया

कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडिस के निधन पर दुख जताया और पार्टी के लिए उनके योगदान को याद किया। कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने ट्वीट किया, "कांग्रेस के कद्दावर नेता ऑस्कर फर्नांडिस के निधन से बहुत दुखी हूं।

उन्होंने पार्टी और देश की बेहतरी के लिए बहुत योगदान दिया। उनके परिवार, मित्रों और समर्थकों के प्रति गहरी संवेदना है। " पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, " ऑस्कर फर्नांडिस एक मार्गदर्शक और संगठन निर्माता थे। उनके जाने से कांग्रेस की बहुत बड़ी क्षति हुई है। शायद उनके जैसा कभी दूसरा कोई नहीं होगा।"

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली ने कहा कि देश ने एक बड़ा नेता और पार्टी ने संकट मोचक खो दिया है। पार्टी के कई अन्य नेताओं ने भी दुख जताया। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने फर्नांडिस के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया, "वरिष्ठ नेता,पूर्व केंद्रीय मंत्री, सादगी की मिसाल ऑस्कर फर्नांडिस जी का निधन सामाजिक, सांस्कृतिक, सियासी क्षेत्र का बड़ा नुकसान,उनके परिवार, साथियों के प्रति भावभीनी संवेदना।"

टॅग्स :कांग्रेसराहुल गांधीकर्नाटकसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान