लाइव न्यूज़ :

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता चमन लाल गुप्ता का निधन

By भाषा | Updated: May 18, 2021 13:17 IST

Open in App

जम्मू, 18 मई भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री चमन लाल गुप्ता का लंबी बीमारी के बाद जम्मू के गांधी नगर स्थित उनके आवास पर निधन हो गया।

कुछ दिन पहले गुप्ता कोविड-19 से संक्रमित हो गए थे और सफल उपचार के बाद घर लौट आए थे। गुप्ता 87 साल के थे।

गुप्ता के परिवार में उनके दो बेटे और एक बेटी है।

चमन लाल गुप्ता के बड़े बेटे अनिल गुप्ता ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘वह (चमन) पांच मई को कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे और सफल इलाज के बाद रविवार को नारायण अस्पताल से वापस घर आ गए थे। देर रात उनकी स्थिति अचानक बिगड़ गयी और पांच बजकर 10 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। ’’

चमन लाल गुप्ता का जम्मू में 13 अप्रैल 1934 को जन्म हुआ था। पिछले कुछ वर्षों से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था और वह कई रोगों से ग्रस्त थे।

पहली बार वह 1972 में जम्मू कश्मीर विधानसभा के सदस्य बने। वह 2008 से 2014 तक भी विधानसभा के सदस्य चुने गए। वह दो बार जम्मू कश्मीर भाजपा के अध्यक्ष भी रहे।

चमन लाल गुप्ता 1996 में जम्मू के उधमपुर लोकसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए और 1998 तथा 1999 में भी उन्होंने इस सीट पर जीत हासिल की। गुप्ता 13 अक्टूबर 1999 से एक सितंबर 2001 तक नागर विमानन मंत्रालय में राज्य मंत्री थे। वह एक सितंबर 2001 से 30 जून 2002 के बीच खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और एक जुलाई 2002 से 2004 तक रक्षा राज्य मंत्री रहे।

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी और कहा कि लोगों के कल्याण को लेकर उनके अपार योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर