लाइव न्यूज़ :

उधमपुर के पूर्व उपायुक्त के भाई ने अवैध शस्त्र लाइसेंस मामले में शाहिद चौधरी का किया बचाव

By भाषा | Updated: July 24, 2021 19:44 IST

Open in App

श्रीनगर, 24 जुलाई उधमपुर में उपायुक्त के तौर पर शाहिद इकबाल चौधरी के एक साल के कार्यकाल में जारी किये गए 1,700 शस्त्र लाइसेंस में से 15-20 लाइसेंस में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को प्रक्रिया संबंधी गड़बड़ियां मिली होंगी। शाहिद इकबाल चौधरी के भाई जफर इकबाल चौधरी ने यह कहा।

अवैध रूप से हथियार लाइसेंस देने के मामले की जांच के संबंध में शनिवार को सीबीआई ने शाहिद चौधरी के परिसरों की तलाशी ली थी। इसके अलावा एजेंसी ने जफर चौधरी के परिसरों की भी तलाशी ली थी। जफर चौधरी ने कहा कि जम्मू कश्मीर का उधमपुर सेना की उत्तरी कमान का मुख्यालय है इसलिए सेवानिवृत्त होने वाले सैनिकों की ओर से कई आवेदन प्राप्त होते हैं।

उन्होंने कहा कि 2012-16 के बीच उधमपुर जिले में 36,000 शस्त्र लाइसेंस जारी किये गए जिनमें से लगभग 1, 700 (लगभग चार प्रतिशत) लाइसेंस भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी शाहिद चौधरी के कार्यकाल में जारी हुए थे। सीबीआई 2012-16 के बीच जारी हुए लाइसेंस की जांच कर रही है और शाहिद चौधरी मई 2015 से मई 2016 तक उपायुक्त के पद पर तैनात थे।

जफर चौधरी ने यह भी कहा कि शाहिद चौधरी के कार्यकाल के दौरान जारी हुए 1,700 लाइसेंस में से 15-20 लाइसेंस में प्रक्रिया संबंधी गड़बड़ियां मिली हैं। शाहिद चौधरी, 2012-16 के दौरान तत्कालीन जम्मू कश्मीर राज्य में रियासी, कठुआ और उधमपुर जिले में जिलाधिकारी के पद पर तैनात थे।

जफर चौधरी ने दावा किया कि इस दौरान इन तीन जिलों में जारी किये गए 56,000 लाइसेंस में से केवल 1,720 लाइसेंस (लगभग तीन प्रतिशत) शाहिद चौधरी के कार्यकाल में जारी हुए, जो कि किसी भी जिले में किसी जिलाधिकारी द्वारा जारी किये गए लाइसेंस की सबसे कम संख्या है।

उन्होंने कहा कि 2012-16 के दौरान जम्मू कश्मीर में 4.49 लाख लाइसेंस जारी किये गए और 1,720 इसका मात्र 0.38 प्रतिशत है तथा इनमें से 15-20 लाइसेंस में प्रक्रिया संबंधी गड़बड़ी पाई गई है।

जफर चौधरी ने कहा, “कुछ मामलों में प्रक्रिया संबंधी गड़बड़ी है और इनकी संख्या 15-20 से अधिक नहीं है। यह काम मनुष्यों द्वारा किया जाता है और कई चरणों से होकर गुजरता है।” उन्होंने कहा कि आईएएस अधिकारी का प्रशासनिक सेवा में 16 साल का बेदाग करियर रहा है और उनके विरुद्ध कोई आरोप नहीं लगे हैं।

जफर ने कहा, “उनके कार्यकाल में जारी हुए शस्त्र लाइसेंस की प्रक्रिया में भ्रष्टाचार का कोई प्रश्न ही नहीं है। उनके कार्यकाल के दौरान में जारी हुए लाइसेंस की संख्या मात्र तीन प्रतिशत है इसलिए पैसे के लेनदेन बात सोची ही नहीं जा सकती।”

सीबीआई ने अवैध शस्त्र मामले में शनिवार को जम्मू कश्मीर और दिल्ली में 40 स्थानों पर तलाशी ली जिसमें शाहिद चौधरी और एक अन्य आईएएस अधिकारी नीरज कुमार के परिसर शामिल हैं।

आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारियों ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर नियमों का उल्लंघन कर तत्कालीन राज्य में उन लोगों को शस्त्र लाइसेंस दिए, जो राज्य के निवासी नहीं थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग