लाइव न्यूज़ :

समर्थकों संग भाजपा में शामिल हुए टीआरएस के पूर्व मंत्री राजेंद्र

By भाषा | Updated: June 14, 2021 12:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जून तेलंगाना राष्ट्र समिति के वरिष्ठ नेता और तेलंगाना के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ई. राजेंद्र ने अपने कई समर्थकों के साथ सोमवार को भाजपा का दामन थाम लिया।

पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में राजेंद्र ने केंद्रीय मंत्रियों धर्मेंद्र प्रधान और जी किशन रेड्डी सहित अन्य शीर्ष पदाधिकारियों की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा में उनका स्वागत करते हुए प्रधान ने कहा कि तेलंगाना की राजनीति में राजेंद्र का एक महत्वपूर्ण स्थान है।

उन्होंने दावा किया, ‘‘राज्य में जब भी विधानसभा का अगला चुनाव होगा, भाजपा की वहां सरकार बनना तय है।’’

राजेंद्र ने पिछले दिनों विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने पार्टी की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था।

हुजूराबाद निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले राजेंद्र की गिनती तेलंगाना की सत्तारूढ़ टीआरएस के वरिष्ठ नेताओं में होती है।

राजेंद्र को उन शिकायतों के बाद पिछले महीने मंत्रिमंडल से निकाल दिया गया था कि उनके परिवार के सदस्यों के मालिकाना हक वाली कंपनियों ने राज्य में जमीनों पर कब्जा किया हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर