कोविड नियम उल्लंघन मामले में त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार, अन्य को जमानत मिली

By भाषा | Updated: December 2, 2021 01:06 IST2021-12-02T01:06:08+5:302021-12-02T01:06:08+5:30

Former Tripura Chief Minister Manik Sarkar, others get bail in Kovid rule violation case | कोविड नियम उल्लंघन मामले में त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार, अन्य को जमानत मिली

कोविड नियम उल्लंघन मामले में त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार, अन्य को जमानत मिली

अगरतला, एक दिसंबर त्रिपुरा की एक स्थानीय अदालत ने बुधवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार सहित माकपा के आठ नेताओं को जमानत प्रदान की। इन सभी के खिलाफ पिछले साल एक जनसभा के दौरान कथित तौर पर कोविड-19 प्रतिबंधों का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया था।

न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) अयान चौधरी ने आरोपियों को जमानत दी। जामनत पाने वालों में पूर्व मंत्री बादल चौधरी और माणिक डे भी शामिल रहे।

पिछले साल अगस्त में एक जनसभा करने के लिए माकपा नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, जिसके लिए पुलिस ने अनुमति नहीं दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Former Tripura Chief Minister Manik Sarkar, others get bail in Kovid rule violation case

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे