लाइव न्यूज़ :

धन शोधन मामले में तृणमूल के पूर्व सांसद केडी सिंह गिरफ्तार, ईडी की हिरासत में भेजे गए

By भाषा | Updated: January 13, 2021 19:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जनवरी प्रवर्तन निदेशालय ने 1900 करोड़ रुपये के कथित पोंजी स्कीम घोटाले से संबंधित धन शोधन मामले में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद एवं कारोबारी कंवर दीप सिंह को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एजेंसी ने ‘एलकेमिस्ट लिमिटेड’ के 59 वर्षीय संस्थापक पर जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया और धनशोधन निषेध अधिनियम की धाराओं के तहत उन्हें मंगलवार रात को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि सिंह को बुधवार को यहां की एक अदालत के समक्ष पेश किया गया जहां से उन्हें 16 जनवरी तक ईडी की हिरासत में भेजा गया।

केन्द्रीय जांच एजेंसी ने धन शोधन के दो मामलों में सिंह और उनसे जुड़े लोगों के परिसरों पर सितंबर 2019 में दिल्ली एवं चंडीगढ़ में छापेमारी की थी।

सिंह दवा कंपनी ‘एलकेमिस्ट लिमिटेड’ के अध्यक्ष थे और उन्होंने 2012 में पद से इस्तीफा दे दिया था। कहा जाता है कि वह वर्तमान में कारोबारी समूह के ‘‘एमरिटस चेयरमैन’’ और संस्थापक हैं।

ईडी दो मामलों में उनके खिलाफ जांच कर रही है।

पहला मामला कोलकाता पुलिस की ओर से दर्ज की गई प्राथमिकी के आधार पर और दूसरा मामला बाजार नियामक सेबी की ओर से दाखिल आरोप पत्र के आधार पर दायर किया गया है।

वर्ष 2108 में कोलकाता पुलिस ने सिंह, उनके बेटे करनदीप सिंह, एलकेमिस्ट टाउनशिप इंडिया लिमिटेट, एलकेमिस्ट होल्डिंग्स लिमिटेड तथा अन्य कंपननियों तथा निदेशकों के खिलाफ हजारों उपभोक्ताओं से धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज किया था।

वहीं सिंह और उनकी कंपनी ‘एलकेमिस्ट इंफ्रा रेड रिएलिटी लिमिटेड’ के खिलाफ एक अन्य मामला 2016 में दर्ज किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह