लाइव न्यूज़ :

धन शोधन मामले में तृणमूल के पूर्व सांसद केडी सिंह गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 13, 2021 17:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली,13 जनवरी प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन के मामले में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद के डी सिंह को गिरफ्तार किया है ।

आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एजेंसी ने ‘एलकेमिस्ट लिमिडेट’ के संस्थापक पर जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया और धनशोधन निषेध अधिनियम की धाराओं के तहत उन्हें मंगलवार रात गिरफ्तार किया ।

उन्होंने बताया कि ईडी उन्हें यहां एक अदालत में पेश करेगी और उन्हें हिरासत में भेजे जाने का अनुरोध करेगी।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तृणमूल कांग्रेस की मुखिया हैं और कहा जा रहा है कि सिंह कुछ समय से पार्टी के कामकाज को भी देख रहे हैं।

केन्द्रीय जांच एजेंसी ने धन शोधन के दो मामलों में सिंह और उनसे जुड़े लोंगों के परिसरों पर सितंबर 2019 में छापे मारे थे।

सिंह ‘एलकेमिस्ट लिमिटेड’ के अध्यक्ष थे और उन्होंने 2012 में पद से इस्तीफा दे दिया था । कहा जाता है कि वह वर्तमान में कारोबारी समूह के ‘‘एमरिटस चेयरमैन’’ और संस्थापक हैं।

ईडी दो मामलों में उनके खिलाफ जांच कर रही है।

पहला मामला कोलकाता पुलिस की ओर से दर्ज की गई प्राथमिकी के आधार पर और दूसरा मामला बाजार नियामक सेबी की ओर से दाखिल आरोप पत्र के आधार पर दायर किया गया है।

वर्ष 2108 में कोलकाता पुलिस ने सिंह, उनके बेटे करनदीप सिंह,एलकैमिस्ट टाउनशिप इंडिया लिमिटेट, एलकैमिस्ट होल्डिंग्स लिमिटेड तथा अन्य कंपननियों तथा निदेशकों के खिलाफ हजारों उपभोक्ताओं से धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज किया था।

वहीं सिंह और उनकी कंपनी ‘एलकेमिस्ट इंफ्रा रेड रिएलिटी लिमिटेड’ के खिलाफ एक अन्य मामला 2016 में दर्ज किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल