लाइव न्यूज़ :

आतंकियों की पाकिस्तानी पत्नियां कश्मीर में बतौर पंच और सरपंच गई चुनीं, नहीं हुई किसी को ख़बर

By सुरेश डुग्गर | Updated: November 15, 2018 08:50 IST

जिला उपायुक्त जिला उपायुक्त कुपवाड़ा खालिद जहांगीर ने इस बारे में संबंधित अधिकारियों को पूरी स्थिति का पता लगाने के लिए कहा है. उन्होंने कहा, रिपोर्ट आने के बाद ही पक्के तौर पर कुछ कहा जा सकता है.

Open in App

जम्मू, 15 नवंबर: सीमा पार से लौटकर मुख्यधारा में शामिल हो चुके दो पूर्व आतंकियों की पाकिस्तानी पत्नियां कश्मीर में बतौर पंच और सरपंच चुनी गई हैं. प्रशासन कहता है उसको अभी जानकारी नहीं है इसलिए मामले की जांच करवाएंगें कि कैसे दोनों कैसे पंच-सरपंच चुन ली गईं हैं. जबकि पुंछ के मंडी इलाके में इसी तरह पाकिस्तान से आई एक बहू को प्रशासन ने चुनाव लड़ने से ही रोक दिया था.

35 वर्षीय आरिफा एलओसी के साथ सटी लोलाब घाटी के अंतर्गत खुमरियाल की निर्विरोध सरपंच बनी है. उसका पति गुलाम मोहम्मद मीर वर्ष 2001 में आतंकी प्रशिक्षण के लिए एलओसी पार कर पीओके चला गया था.वहां एक जिहादी कैम्प में कुछ दिन रहने के बाद उसने आतंकवाद को त्यागकर मुजफ्फराबाद में एक नयी जिंदगी शुरू की. उसने वहां एक दुकान पर काम करना शुरू कर दिया और इसी दौरान उसने वहां आरिफा के साथ निकाह कर लिया.

आरिफा मुजफ्फराबाद के पास स्थित पलांदरी गांव की रहने वाली है. वर्ष 2010 में सरकार द्वारा घोषित घर वापसी पॉलिसी से प्रभावित होकर गुलाम मोहम्मद मीर ने जब कश्मीर लौटने का फैसला किया तो आरिफा बेगम अपने बच्चों और पति गुलाम मोहम्मद मीर के साथ पासपोर्ट लेकर नेपाल होते हुए भारत पहुंचे.

खुमरियाल से करीब 30 किलोमीटर दूर प्रिंगरू हल्के में भी एक आतंकी की दुल्हन बनकर ही करीब दो साल पहले सीमा पार से इस तरफ आई महिला पंच चुनी गई है. उसक नाम दिलशादा है और उसके पति का नाम मोहम्मद यूसुफ बट. दिलशादा पाकिस्तान में कराची की रहने वाली है. यूसुफ बट से उसकी मुलाकात कराची में हुई थी और उसके बाद दोनों ने निकाह कर लिया था. दिलशादा भी निर्विरोध सरपंच बनी है. जिला उपायुक्त जिला उपायुक्त कुपवाड़ा खालिद जहांगीर ने इस बारे में संबंधित अधिकारियों को पूरी स्थिति का पता लगाने के लिए कहा है. उन्होंने कहा, रिपोर्ट आने के बाद ही पक्के तौर पर कुछ कहा जा सकता है.

टॅग्स :आतंकवादीभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वपाकिस्तान अभी भी आतंकवादियों के लिए बना हुआ है 'सुरक्षित पनाहगाह', अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है