लाइव न्यूज़ :

TERI के पूर्व प्रमुख आर के पचौरी का 79 वर्ष की उम्र में निधन, लंबे समय से ह्रदय रोग से थे पीड़ित

By भाषा | Updated: February 14, 2020 00:25 IST

2015 में पचौरी के बाद टेरी के प्रमुख बने माथुर ने कहा, ''टेरी आज जहां है, डॉक्टर पचौरी के अथक प्रयासों के कारण है। उन्होंने इस संस्था को विकसित करने और एक प्रमुख वैश्विक संगठन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।''

Open in App
ठळक मुद्देद एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (टेरी) के पूर्व प्रमुख आर के पचौरी का लंबे समय तक हृदय रोग से जूझने के बाद बृहस्पतिवार को निधन हो गया।टेरी की ओर से जारी बयान में माथुर ने कहा, ''अत्यंत दुख के साथ सूचित किया जाता है कि टेरी के संस्थापक निदेशक आर के पचौरी का निधन हो गया है। दुख की इस घड़ी में पूरा टेरी परिवार डॉक्टर पचौरी के परिवार के साथ खड़ा है।''

द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (टेरी) के पूर्व प्रमुख आर के पचौरी का लंबे समय तक हृदय रोग से जूझने के बाद बृहस्पतिवार को निधन हो गया। टेरी के पूर्व प्रमुख के नेतृत्व में संयुक्त राष्ट्र के अंतर सरकारी पैनल ने जलवायु परिवर्तन पर 2007 में नोबेल शांति पुरस्कार जीता था। वह 79 वर्ष के थे।

एक बयान में उनके परिवार ने कहा कि निधन से पहले बृहस्पतिवार को पचौरी के हृदय का ऑपरेशन हुआ था। उन्हें मंगलवार को एस्कोर्ट हर्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती किया गया था।

उनके परिवार ने बताया कि उनके साहसिक नेतृत्व में जलवायु परिवर्तन को लेकर दुनिया भर में चर्चा शुरू हो गई। टेरी ने अपने संस्थापक निदेशक के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

टेरी के महानिदेशक अजय माथुर ने एक बयान में कहा, ‘‘ ''टेरी आज जहां है, डॉक्टर पचौरी के अथक प्रयासों के कारण है। उन्होंने इस संस्था को विकसित करने और एक प्रमुख वैश्विक संगठन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।'' पचौरी को 2001 में पद्म भूषण सम्मान से भी सम्मानित किया गया था और 2008 में उन्हें पद्म विभूषण सम्मान भी मिला।

पचौरी का जन्म 20 अगस्त, 1940 को उत्तराखंड के नैनीताल में हुआ था और उनकी पढ़ाई लखनऊ के मार्टिनीयर कॉलेज में हुई । इसके बाद उन्होंने बिहार के जमालपुर के इंडियन रेलवे इंस्टीट्यूट ऑफ मेकेनिकल एंड इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। पचौरी की एक महिला सहकर्मी ने 2015 में उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिसके बाद उन्होंने टेरी के प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया था। 

टॅग्स :इंडियालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं