लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना के पूर्व मंत्री ने टीआरएस से दिया इस्तीफा

By भाषा | Updated: June 4, 2021 13:14 IST

Open in App

हैदराबाद, चार जून टीआरएस के वरिष्ठ नेता एवं तेलंगाना के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ई. राजेंद्र ने शुक्रवार को कहा कि वह पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं और भविष्य में विधायक का पद भी छोड़ देंगे।

राजेंद्र के परिवार के नाम पर दर्ज कम्पनियों के भूमि हथियाने की शिकायतों के बाद उन्हें हाल ही में मंत्रिमंडल से बाहर कर दिया गया था।

उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘ पार्टी के साथ 19 साल तक जुड़े रहने के बाद, मैं पार्टी और उसकी सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। जहां तक पार्टी की सदस्यता की बात है, मैंने पहले भी कहा था कि आपको (तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव) मुझे हटाने की जरूरत नहीं है। मैं विधायक का पद भी छोड़ दूंगा। मैं अपने समर्थकों से बात करने के बाद अपनी आगे की रणनीति के बारे में जानकारी दूंगा।’’

राजेंद्र भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ सम्पर्क में हैं और खबरों के अनुसार उन्होंने भगवा दल के शीर्ष नेताओं के साथ राष्ट्रीय राजधानी में मुलाकात की है।

राजेंद्र उन कुछ वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं, जो दो दशक पहले पार्टी के गठन के बाद से टीआरएस के साथ हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि केसीआर के मंत्रिमंडल में कोई भी मंत्री स्वतंत्र निर्णय नहीं ले सकता, सब कुछ मुख्यमंत्री के नियंत्रण में है।

राजेंद्र ने कहा कि कई नेता मेरे साथ पार्टी छोड़ने को तैयार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर