लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना के पूर्व गृहमंत्री नरसिम्हा रेड्डी का निधन, कोरोना से ठीक होने के बाद इस बीमारी का कर रहे थे सामना

By भाषा | Updated: October 22, 2020 11:50 IST

तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) द्वारा वर्ष 2004 में कांग्रेस के साथ गठबंधन करने पर रेड्डी ने दिवंगत वाईएस राजशेखर रेड्डी सरकार में बतौर मंत्री अपनी सेवाएं दीं थी।

Open in App
ठळक मुद्दे नयानी नरसिम्हा रेड्डी का बुधवार-बृहस्पतिवार की दरमियानी रात को निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे। वर्ष 2014 में तेलंगाना की स्थापना के बाद रेड्डी राज्य के पहले गृहमंत्री बने थे।

हैदराबाद: तेलंगाना में सत्तारूढ तेलंगाना राष्ट्र समिति के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नयानी नरसिम्हा रेड्डी का बुधवार-बृहस्पतिवार की दरमियानी रात को निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे। वर्ष 2014 में तेलंगाना की स्थापना के बाद रेड्डी राज्य के पहले गृहमंत्री बने थे। सूत्रों ने बताया कि यहां के एक निजी अस्पताल में बुधवार को आधी रात के बाद 12 बजकर 25 मिनट पर उन्होंने आखिरी सांस ली। रेड्डी का कोविड-19 बीमारी के बाद फेफड़े में उत्पन्न जटिलताओं का इलाज चल रहा था।

रेड्डी हैदराबाद में मजूदर संघ के वरिष्ठ नेता थे और अलग तेलंगाना राज्य की मांग को लेकर हुए प्रदर्शनों में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई थी। वह अविभाजित आंध्र प्रदेश की विधानसभा के लिए तीन बार - 1978, 1985 और 2004- निर्वाचित हुये थे।

तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) द्वारा वर्ष 2004 में कांग्रेस के साथ गठबंधन करने पर रेड्डी ने दिवंगत वाईएस राजशेखर रेड्डी सरकार में बतौर मंत्री अपनी सेवाएं दीं थी। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव बुधवार को ही उस निजी अस्पताल गए थे जहां पर रेड्डी का इलाज चल रहा था और उन्होंने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी।

आधिकारिक बयान में मुख्यमंत्री राव ने रेड्डी के साथ अलग तेलंगाना राज्य के आंदोलन और सरकार में संबंधों को याद किया और उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने रेड्डी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान से करने का निर्देश दिया है। टीआरएस के कई वरिष्ठ नेताओं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंडी संजय कुमार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद एन उत्तम कुमार रेड्डी ने नरसिम्हा रेड्डी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। 

टॅग्स :तेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

भारतराज्यसभा चुनाव: अभिषेक सिंघवी, फूलो देवी नेताम, अनुराग शर्मा, कर्मवीर सिंह बौद्ध, एम क्रिस्टोफर तिलक और वी नरेंद्र रेड्डी को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया