लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष सीएच विट्टल भाजपा में हुए शामिल

By भाषा | Updated: December 6, 2021 12:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह दिसंबर तेलंगाना कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष और पृथक तेलंगाना राज्य आंदोलन के प्रमुख चेहरों में एक रहे ‘तेलंगाना विट्टल’ के नाम से मशहूर सीएच विट्टल सोमवार को अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, भाजपा महासचिव व तेलंगाना के प्रभारी तरुण चुग, पार्टी के मीडिया प्रभारी एवं राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी और पार्टी की तेलंगाना इकाई के सदस्य संजय कुमार बंदी की मौजूदगी में विट्टल सहित अन्य नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

नकवी ने विट्टल का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि यह दर्शाता है कि भाजपा नेतृत्व की स्वीकार्यता हर समाज, वर्ग और क्षेत्र में बढ़ रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘देश में एक तरफ वंशवाद का विस्तार हुआ है और इसके लिए लड़ाई लड़ी जा रही है। वहीं, दूसरी तरफ लोकतंत्र के विस्तार और उसकी स्वीकार्यता को बढ़ाने के लिए भाजपा काम कर रही है। यानी वंशवाद विरुद्ध लोकतंत्र।’’

उन्होंने कहा कि लोग आज भाजपा और लोकतंत्र का साथ दे रहे हैं और इसका एक ही प्रमुख कारण है कि देश दो सियासी खेमों में बंटा हुआ है।

उन्होंने कहा, ‘‘एक तरफ वंशवाद पर विश्वास करने वाली पार्टियां हैं तो दूसरी तरफ लोकतंत्र पर विश्वास करने वाली भाजपा है।’’

चुग ने इस अवसर पर तेलंगान के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) पर निशाना साधा और कहा कि अलग तेलंगाना राज्य के लिए जिन लोगों ने संघर्ष किया, उन सभी को उन्होंने बाहर कर दिया।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘एक तरफ लोग अलग राज्य के लिए संघर्ष रहे थे और कुर्बानियां दे रहे थे, तब केसीआर बच्चे और परिवार के सदस्य विदेशों में ऐशोआराम कर रहे थे। आज सत्ता उनके हाथ में है ओर तेलंगाना परिवार के लूट का केंद्र बना हुआ है।’’

चुग ने दावा किया कि आंदोलन से जुड़े लोग श्रृंखलाबद्ध होकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं ओर यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘आज आंदोलन का एक बड़ा चेहरा रहे विट्टल भाजपा में शामिल हुए हैं। उनके शामिल होने से भाजपा वहां मजबूत होगी। तेलंगाना के संघर्ष की अग्नि को प्रज्जवलित करने वाले नेता हो या वोटर हो सपोर्टर, सभी भाजपा में शामिल हो रहे हैं। यह यात्रा अब रुकने वाली नहीं है। यह काम अब निरंतर चलता रहेग। हर गांव के तेलंगाना आंदोलन के क्रांतिकारियों को हम भाजपा में शामिल करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह