लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के पूर्व मंत्री और अन्नाद्रमुक के राज्यसभा सदस्य ए मोहम्मदजान नहीं रहे

By भाषा | Updated: March 23, 2021 21:00 IST

Open in App

चेन्नई, 23 मार्च तमिलनाडु के पूर्व मंत्री और अन्नाद्रमुक के राज्यसभा सदस्य ए मोहम्मदजान का मंगलवार को निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे।

उनके रिश्तेदार ने बताया कि बेचैनी महसूस होने पर सांसद को रानीपेट जिले के वालजापेट सामान्य अस्पताल ले जाया गया और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रिश्तेदार ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘वह विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करके घर (रानीपेट) लौटे ही थे। उन्होंने कहा कि उन्हें सीने में दर्द हो रहा है, तब हम उन्हें लेकर अस्पताल गये, रास्ते में वह बेहोश हो गये। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद कहा कि दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो चुकी है।’’

मोहम्मदजान 2011-13 के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री जे जयललिता के मंत्रिमंडल में पिछड़ावर्ग मंत्री थे।

उत्तरी तमिलनाडु से अल्पसंख्यक समुदाय से आने वाले अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता मोहम्मदजान जुलाई, 2019 में राज्यसभा के लिए चुने गये थे। वह तमिलनाडु वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष एवं अन्नाद्रमुक की अल्पसंख्यक शाखा के संयुक्त सचिव भी थे।

मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी और उपमुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम समेत अन्नाद्रमुक के शीर्ष नेताओं ने मोहम्मदजान के निधन पर शोक प्रकट किया।

विपक्षी पार्टी द्रमुक के अध्यक्ष एम के स्टालिन ने भी मोहम्मदजान के निधन पर शोक प्रकट किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह