लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु कांग्रेस के पूर्व प्रमुख तिंडीवनम के. राममूर्ति का निधन

By भाषा | Updated: August 8, 2021 16:40 IST

Open in App

चेन्नई, आठ अगस्त तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी (टीएनसीसी) के पूर्व अध्यक्ष तिंडीवनम के. राममूर्ति का रविवार को चेन्नई में निधन हो गया। मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन सहित कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

राममूर्ति 86 वर्ष के थे और बीमारी के चलते उनका निधन हो गया।

पार्टी की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि राममूर्ति, प्रदेश सचिव, महासचिव सहित पार्टी में विभिन्न पदों पर रहे थे और कांग्रेस की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष भी रहे थे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के. एस. अलागिरी ने कहा कि पूर्व विधायक और 1984 से 1990 के बीच राज्यसभा सदस्य रहे राममूर्ति राज्य विधान परिषद में विपक्ष के नेता थी रहे थे।

राज्य में वर्तमान में उच्च सदन नहीं है।

राममूर्ति के निधन पर शोक और दुख व्यक्त करते हुए अलागिरी ने कहा कि उन्होंने विधानसभा में जनता के मुद्दों के लिए आवाज उठाई और पिछड़े वर्गों के हितों की रक्षा के लिए काम किया।

अलागिरी ने कहा, ‘‘राममूर्ति का निधन एक अपूरणीय क्षति है और मैं उनके परिवार और मित्रों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।’’

वहीं, मुख्यमंत्री ने राममूर्ति के आवास जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।

के. कामराज, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी जैसे नेताओं के साथ मिलकर काम करने वाले राममूर्ति को राष्ट्रीय मुख्यधारा का कांग्रेस नेता बताते हुए स्टालिन ने कहा कि उन्होंने तमिलनाडु के कल्याण और अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी और राज्य को प्रसिद्धि दिलाई।

अन्नाद्रमुक के शीर्ष नेताओं ओ. पनीरसेल्वम और के. पलानीस्वामी ने एक बयान में कहा कि जब उनकी पार्टी ने कांग्रेस के साथ वर्षों पहले गठबंधन किया ,था तब राममूर्ति ने मित्रता की भावना से काम किया था और उन्होंने जनकल्याण के लिए टीएनसीसी के पूर्व प्रमुख द्वारा किये गये कार्यो की सराहना की।

राज्य विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता के. सेल्वापेरुन्थगई, पट्टाली मक्कल काची के संस्थापक नेता एस रामदॉस, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग प्रमुख के. एम. खादर मोहिदीन, अम्मा मक्कल मुनेत्र कषगम के नेता टीटीवी दिनाकरण ने राममूर्ति के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट