लाइव न्यूज़ :

उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश पी बी सावंत का पुणे में निधन

By भाषा | Updated: February 15, 2021 13:08 IST

Open in App

पुणे, 15 फरवरी उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश पी बी सावंत का सोमवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। पारिवार के सदस्यों ने यह जानकारी दी।

वह 90 साल के थे।

न्यायमूर्ति सावंत पुणे में 31 दिसंबर, 2017 में आयोजित एल्गार परिषद सम्मेलन के सह-संयोजकों में से एक थे। वह 2002 के गुजरात दंगे की जांच करने वाले एक पैनल का भी हिस्सा थे। वह भारतीय प्रेस परिषद का अध्यक्ष भी रहे।

उनकी बेटी सुजाता माने ने बताया कि सोमवार सुबह उन्हें दिल का दौरा पड़ा और सुबह नौ बजकर 30 मिनट पर घर पर ही उनका निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

उनका जन्म 30 जून, 1930 को हुआ था और 1957 में उन्होंने वकील के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद 1973 में वह बंबई उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त हुए। वर्ष 1989 में न्यायमूर्ति सावंत उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त हुए। वह 1995 में सेवानिवृत्त हो गए थे, लेकिन सार्वजनिक जीवन में वह सक्रिय बने रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू