लाइव न्यूज़ :

सेवानिवृत्त जस्टिस मदन बी लोकुर फिजी की सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश नियुक्त, भारत के पहले जज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 16, 2019 13:30 IST

वह 31 दिसंबर 2018 को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। पूर्व न्यायाधीश के करीबी सूत्रों ने कहा कि उन्हें सेवानिवृत्ति वाले दिन ही फिजी के उच्चतम न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश की तरफ से प्रस्ताव मिला था।

Open in App
ठळक मुद्देइस पद पर नियुक्त होने वाले वह भारत के सुप्रीम कोर्ट के पहले जज होंगे। उनकी नियुक्ति तीन साल के लिए होगी।उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में जज के रूप में काम करने के अनुभव का उन्हें लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि वह दूसरे देश के जजों के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं।

न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) मदन बी लोकुर को फिजी के उच्चतम न्यायालय की अप्रवासी समिति के न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त किया गया है। सूत्रों ने बताया कि न्यायमूर्ति लोकुर को इस नयी भूमिका में तीन साल की अवधि के लिए नियुक्त किया गया है।

वह 31 दिसंबर 2018 को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। पूर्व न्यायाधीश के करीबी सूत्रों ने कहा कि उन्हें सेवानिवृत्ति वाले दिन ही फिजी के उच्चतम न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश की तरफ से प्रस्ताव मिला था।

उन्होंने बताया कि वह इस साल 15 अगस्त को यह पद भार ग्रहण करेंगे। इस पद पर नियुक्त होने वाले वह भारत के सुप्रीम कोर्ट के पहले जज होंगे। उनकी नियुक्ति तीन साल के लिए होगी।

जस्टिस लोकुर ने कहा, 'फिजी सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने उन्हें अपना हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया था। मुझे यह प्रस्ताव बहुत अच्छा लगा और मैंने उसे स्वीकार कर लिया।' फिजी में भारतीय मूल के लोगों की बड़ी आबादी है।

जस्टिस लोकुर सुप्रीम कोर्ट से 31 दिसंबर, 2018 को सेवानिवृत्त हुए थे और उसी दिन फिजी सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की तरफ से उन्हें नियुक्ति पत्र मिला था। वह 15 अगस्त को अपना पदभार ग्रहण करेंगे।

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में जज के रूप में काम करने के अनुभव का उन्हें लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि वह दूसरे देश के जजों के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं। वह फिजी के न्याय वितरण प्रणाली को मजबूत करने की कोशिश करेंगे।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टइंडियासंयुक्त राष्ट्रकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह