लाइव न्यूज़ :

एसएसबी के पूर्व प्रमुख अरुण चौधरी का कोविड-19 से निधन

By भाषा | Updated: April 25, 2021 14:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के पूर्व प्रमुख अरुण चौधरी का कोविड-19 से निधन हो गया है।

अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

वह 66 वर्ष के थे।

भारतीय पुलिस सेवा के 1997 बैच के बिहार कैडर के अधिकारी चौधरी ने गुप्तचर ब्यूरो में करीब दो दशक तक सेवा दी जहां उन्होंने जम्मू-कश्मीर डेस्क की अगुवाई की थी।

सेवा के शुरुआती दिनों में वह कैडर राज्य में विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे और कुछ समय तक केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में भी कार्यरत रहे जहां उन्होंने बल की हवाईअड्डा सुरक्षा इकाई की अगुवाई की।

दिसंबर 2012 में, उन्हें एसएसबी का महानिदेशक नियुक्त किया गया था और वह 30 अप्रैल, 2014 को सेवानिवृत्त हुए थे।

एसएसबी ने उनके निधन पर सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया और कहा कि, “वह चौधरी के असमय निधन से दुखी है।”

बल ने ट्वीट किया, “राष्ट्र और एसएसबी के प्रति उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।”

इसने कहा, “एसएसबी दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के साथ है और ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति दे।”

चौधरी ट्विटर पर सक्रिय थे और सुरक्षा, रणनीति तथा कानून-व्यवस्था जैसे विषयों पर टिप्पणियां करते थे। माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर उनकी अंतिम गतिविधि 17 अप्रैल को एक समाचार को री-ट्वीट करने की रही जिसका शीर्षक ‘भारत में बदतर हुई कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति’ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह