लाइव न्यूज़ :

कैरोलिन से दूसरा विवाह रचा रहे हैं पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे, जानिए कौन हैं उनकी होने वाली पत्नी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 27, 2020 07:38 IST

भारत के पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे बुधवार को दूसरी बार विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वे लंदन में एक चर्च में अपनी दोस्त से शादी करेंगे। हाल ही में उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया था।

Open in App
ठळक मुद्दे65 साल के हरीश साल्वे रचाने जा रहे हैं दूसरी शादी, लंदन में 28 अक्टूबर को विवाहअपनी दोस्त कैरोलिन ब्रॉसर्ड के साथ हरीश साल्वे करेंगे विवाह, दोनों की ये दूसरी शादी

नई दिल्ली: भारत के पूर्व सॉलिसिटर जनरल और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे 28 अक्टूबर को लंदन के एक चर्च में अपनी दोस्त कैरोलिन ब्रॉसर्ड के साथ दूसरी बार विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं. दोनों की यह दूसरी शादी है.

ब्रिटेन में क्वींस काउंसिल 65 वर्ष के साल्वे ने हाल ही में अपनी पहली पत्नी मीनाक्षी साल्वे को तलाक दिया था और कानूनी तौर पर उनसे अलग हो गए थे.

साल्वे और कैरोलिन दोनों के पूर्व विवाह से संतानें भी हैं. 56 वर्ष की कैरोलिन पेशे से कलाकार हैं और एक लड़की की मां हैं. कैरोलिन की साल्वे से एक आर्ट प्रदर्शनी में मुलाकात हुई थी. धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हुई और अब विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं. साल्वे ने धर्म परिवर्तन करके ईसाई धर्म अपना लिया है.

हरीश साल्वे के पिता थे कांग्रेसी, नागपुर में हुई पढ़ाई

साल्वे महाराष्ट्र के नागपुर में पले-बढ़े हैं. बता दें कि चीफ जस्टिस अरविंद बोबड़े और हरीश साल्वे ने एक ही स्कूल से पढ़ाई की है. दोनों नागपुर शहर में पढ़ाई करते थे. साल्वे के पिता एनकेपी साल्वे चार्टर्ड अकाउंटेंट थे और कांग्रेस के सदस्य भी रह चुके हैं. 

साल्वे 1976 में दिल्ली गए थे. वे सीनियर एडवोकेट और फिर 2002 तक सॉलिसिटर जनरल रहे. 2003 में साल्वे ने अंतरराष्ट्रीय मामलों की पैरवी शुरू की. इसके बाद वह लंदन में नियमित रूप से रहने लगे. यहां 2013 में वह इंग्लिश बार में नियुक्त हुए. इसी साल जनवरी में वह क्वींस काउंसिल नियुक्त हुए. इसके लिए उन्होंने पिछले साल आवेदन किया था.

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो