लाइव न्यूज़ :

एससीबीए के पूर्व अध्यक्ष ने उच्चतम न्यायालय की नियमित सुनवायी बहाल करने का किया अनुरोध

By भाषा | Updated: January 15, 2021 16:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जनवरी वरिष्ठ अधिवक्ता एवं एससीबीए के पूर्व अध्यक्ष विकास सिंह ने भारत के प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे से उच्चतम न्यायालय की सामान्य सुनवायी जल्द से जल्द शुरू किये जाने का अनुरोध किया है। कोविड-19 के चलते उच्चतम न्यायालय पिछले कुछ महीनों से ऑनलाइन सुनवायी कर रहा है।

सिंह ने कहा, ‘‘हालिया घटनाओं ने एक ऐसी स्थिति उत्पन्न कर दी है जिसमें बार के हितों की उपेक्षा की जा रही है और पीठ संस्था के कामकाज के संबंध में एकतरफा फैसले ले रही है।’’

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) के पूर्व अध्यक्ष ने बृहस्पतिवार को सीजेआई को लिखे एक पत्र में कहा कि बार और पीठ दो मुख्य स्तंभ हैं, जिन पर न्याय की व्यवस्था बनी हुई है।

सिंह ने कहा, ‘‘मेरे विचार से जब पूरा देश खुल रहा है, निश्चित रूप से पर्याप्त सुरक्षा उपायों के साथ तो मुझे इसका कोई कारण नहीं दिखाई देता है कि हमारी लोकतांत्रिक राजनीति की नींव उच्चतम न्यायालय को पर्याप्त सुरक्षा उपाय करके पूर्ण सामान्य कामकाज फिर से शुरू नहीं करना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब न्यायाधीश और अदालत के कर्मचारी उन क्षेत्रों से पूरी तरह से सुरक्षित हैं, जहां वकील, वादी और मीडियाकर्मी आते हैं, आज तक कोई भी ऐसा तरीका सोचने का प्रयास नहीं किया गया है जिससे न्यायालय में प्रवेश करने वालों की संख्या सीमित की जाए और अदालतों का सामान्य कामकाज उसी आधार पर शुरू हो।’’

सिंह ने कहा, ‘‘इस अदालत के युवा वकील सबसे ज्यादा पीड़ित हैं क्योंकि उनमें से कई ने वैकल्पिक पेशे अपना लिये हैं और यहां तक कि इस महामारी के समय अपने गृह नगर चले गए हैं क्योंकि उनके लिए इतने लंबे समय तक बिना काम के रहना काफी मुश्किल था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए मैं आपसे अनुरोध करूंगा कि आप उच्चतम न्यायालय को फिर से खोलने के लिए जल्द से जल्द सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय करें और यह सुनिश्चित करें कि न्याय प्रदान करने की प्रक्रिया लगभग उसी स्तर पर बहाल हो जाए जैसा कि महामारी के प्रकोप से पहले था।’’

बुधवार को कई वकीलों ने सीजेआई को पत्र लिखकर अदालतों में नियमित सुनवाई फिर से शुरू करने का अनुरोध करते हुए कहा कि आनलाइन सुनवाई प्रणाली पर्याप्त रूप से न्याय वितरण प्रणाली के रूप में काम करने में विफल रही है।

उन्होंने कहा कि वे इस महामारी के बीच पिछले दस महीनों से प्रभावित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां