लाइव न्यूज़ :

एसबीआई के पूर्व अध्यक्ष प्रतीप चौधरी को जमानत मिली

By भाषा | Updated: November 9, 2021 23:04 IST

Open in App

जैसलमेर, नौ नवंबर जैसलमेर की स्थानीय अदालत ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के पूर्व अध्यक्ष प्रतीप चौधरी को मंगलवार को जमानत दे दी।

चौधरी को धोखाधड़ी के जरिये एक होटल को बेचने के मामले में एक नवंबर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

अतिरिक्त जिला न्यायाधीश दलपत सिंह राजपुरोहित ने चौधरी की जमानत अर्जी को स्वीकार किया। चौधरी को 31 अक्टूबर को दिल्ली से उनके निवास से जैसलमेर के होटल ऋण मामलें में गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस ने बताया कि चौधरी के खिलाफ 2015 में ऋण निपटान मामले में होटल की संपत्ति को जब्त करने और धोखाधड़ी के माध्यम से इसे औने-पौने दाम पर बेचने का मामला दर्ज किया गया था। चौधरी होटल खरीदने वाली कंपनी के बोर्ड में निदेशक बन गये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो