उप्र में पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या

By भाषा | Updated: July 15, 2021 10:58 IST2021-07-15T10:58:19+5:302021-07-15T10:58:19+5:30

Former sarpanch shot dead in UP | उप्र में पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या

उप्र में पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या

मुजफ्फरनगर, 15 जुलाई उत्तर प्रदेश के अरोडडा गांव में कुछ अज्ञात बदमाशों ने गांव के पूर्व सरपंच की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि गांववालों ने दावा किया है कि मांगे राम की कुछ अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में उनका शव जलाने की भी कोशिश की ताकि उनकी पहचान ना हो पाए।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अतुल कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच जारी है। एहतियातन गांव में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Former sarpanch shot dead in UP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे