लाइव न्यूज़ :

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र नीरज शेखर भाजपा में शामिल, सपा को झटका

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 16, 2019 16:38 IST

सपा नेता नीरज शेखर ने सोमवार को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। सोमवार को समाजवादी पार्टी से त्यागपत्र देने वाले नेता नीरज शेखर मंगलवार को संसद भवन में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के साथ देखे गए

Open in App
ठळक मुद्देनीरज ने सोमवार को समाजवादी पार्टी के सांसद पद से त्यागपत्र दे दिया था, उन्होंने सपा की सदस्यता भी छोड़ दी है। मंगलवार को नीजर शेखर भाजपा नेता भूपेंद्र यादव और वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर के साथ संसद भवन में देखे गए।

सोमवार को सपा के राज्यसभा सांसद से त्यागपत्र देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र नीरज शेखर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव के सामने शामिल हुए। 

सपा नेता नीरज शेखर ने सोमवार को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। सोमवार को समाजवादी पार्टी से त्यागपत्र देने वाले नेता नीरज शेखर मंगलवार को संसद भवन में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के साथ देखे गए। नीरज ने सोमवार को समाजवादी पार्टी के सांसद पद से त्यागपत्र दे दिया था, उन्होंने सपा की सदस्यता भी छोड़ दी है।

मंगलवार को नीजर शेखर भाजपा नेता भूपेंद्र यादव और वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर के साथ संसद भवन में देखे गए। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र हैं और चंद्रशेखर पर लिखी राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश की पुस्तक “चंद्रशेखर- द लास्ट आइकन ऑफ आइडियोलॉजिकल पॉलिटिक्स” का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विमोचन करेंगे।

 शेखर ने राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा। उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से और स्वेच्छा से इस्तीफा देने की बात की। सभापति नायडू ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इस संबंध में सपा की ओर से अब तक किसी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

दरअसल नीरज शेखर इस बार लोकसभा चुनावों में बलिया लोकसभा सीट से अपने लिए  समाजवादी पार्टी से टिकट मांग रहे थे, वह इस सीट पर 2007 और 2009 में सांसद रह चुके हैं, और 2014 में नीरज को बलिया  लोकसभा सीट पर हार का सामना करना पड़ा था।

लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने नीरज को टिकट नहीं दिया और उनकी जगह सनातन पांडेय को उम्मीदवार बनाया था। ऐसा कहा जा रहा है कि लोकसभा  चुनावों से ही नीरज समाजवादी पार्टी से नाराज चल रहे थे। अटकलें ऐसी भी हैं कि 2020 में नीरज को भारतीय जनता पार्टी राज्यसभा का उम्मीदवार बना सकती है। 2020 में बीजेपी उन्हें उत्तर प्रदेश से राज्यसभा में भेज सकती है।

 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)समाजवादी पार्टीनरेंद्र मोदीअमित शाहअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह