रालोद के पूर्व विधायक मेंहदी असगर का निधन
By भाषा | Updated: November 22, 2020 21:09 IST2020-11-22T21:09:33+5:302020-11-22T21:09:33+5:30

रालोद के पूर्व विधायक मेंहदी असगर का निधन
मुजफ्फरनगर, 22 नवंबर राष्ट्रीय लोक दल नेता एवं पूर्व विधायक मेंहदी असगर का लंबी बीमारी के बाद शनिवार रात को निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे।
असगर के बेटे शहजाद असगर ने बताया कि शविवार को उनके पिता को उनके पैतृक गांव में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
असगर 1980 में तत्कालीन मोरना विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल अग्रवाल और भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने असगर के गांव जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।