राजद के पूर्व विधायक ने ब्राह्मणों को लेकर दिया विवादित बयान, कहा- सभी ब्राह्मण रूस से भाग कर भारत आए

By एस पी सिन्हा | Updated: April 30, 2023 18:58 IST2023-04-30T17:55:40+5:302023-04-30T18:58:21+5:30

यदुवंश कुमार यादव ने कहा है कि एक भी ब्राह्मण भारत देश के नहीं हैं। सभी ब्राह्मण रूस से भाग कर भारत आये हैं। राजद के राष्ट्रीय सचिव यदुवंश कुमार यादव के इस बयान से बवाल मच गया है। 

Former RJD MLA yaduvansh kumar yadav gives controversial statement about Brahmins, says- All Brahmins fled from Russia and came to India | राजद के पूर्व विधायक ने ब्राह्मणों को लेकर दिया विवादित बयान, कहा- सभी ब्राह्मण रूस से भाग कर भारत आए

यदुवंश कुमार यादव (फाइल फोटो)

Highlightsराजद के एक पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव ने सभी ब्राह्मणों को बताया विदेशीकहा- सभी ब्राह्मण रूस से भाग कर भारत आये हैं उन्होंने ब्राह्मणों पर समाज में फूट डालने का लगाया आरोप

पटना: राजद के एक पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव ने ब्राह्मणों के लेकर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने कहा है कि एक भी ब्राह्मण भारत देश के नहीं हैं। सभी ब्राह्मण रूस से भाग कर भारत आये हैं। राजद के राष्ट्रीय सचिव यदुवंश कुमार यादव के इस बयान से बवाल मच गया है। 

वह यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों द्वारा हम सभी को बांटने और आपस में झगड़ा लड़ाने का काम किया जा रहा है। ये लोग हम सबके बीच फूट डालने का काम करते हैं। राजद नेता ने कहा कि इस देश के मूल निवासी हम हैं। ब्राह्मण तो बाहर से आए हैं। ब्राह्मणों के डीएन का टेस्ट हुआ है। उनका डीएनए यूरेशिया मूल का है। रशियन मूल का है। रुस से भागकर ये सब भारत आए हैं।” 

इस दौरान पूर्व सांसद विश्वमोहन भारती सहित कई दिग्गज नेता भी मौजूद थे। पूर्व विधायक के इस विवादित टिप्पणी के बाद कई लोगों ने उनके इस बयान का सोशल मीडिया पर विरोध जताया। इसे आपत्तिजनक बताते हुए ब्राह्मणों की गरिमा के खिलाफ बताया। साथ ही समाज को तोड़ने वाला कहा।
 

Web Title: Former RJD MLA yaduvansh kumar yadav gives controversial statement about Brahmins, says- All Brahmins fled from Russia and came to India

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे