राहुल गांधी के साथ 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुए आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन, देखें वीडियो
By अनिल शर्मा | Updated: December 14, 2022 09:38 IST2022-12-14T09:32:26+5:302022-12-14T09:38:57+5:30
कांग्रेस ने भी राहुल गांधी और रघुराम राजन की साथ चलने की तस्वीर साझा की है। कांग्रेस ने लिखा- नफरत के खिलाफ देश जोड़ने के लिए खड़े होने वालों की बढ़ती संख्या बताती है कि हम होंगे कामयाब।

राहुल गांधी के साथ 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुए आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन, देखें वीडियो
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन बुधवार सुबह राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए।समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में, पूर्व आरबीआई गवर्नर को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और सचिन पायलट के साथ पार्टी के आउटरीच कार्यक्रम के दौरान चलते देखा जा सकता है।
कांग्रेस ने भी राहुल गांधी और रघुराम राजन की साथ चलने की तस्वीर साझा की है। कांग्रेस ने लिखा- नफरत के खिलाफ देश जोड़ने के लिए खड़े होने वालों की बढ़ती संख्या बताती है कि हम होंगे कामयाब।
#WATCH | Former RBI Governor Raghuram Rajan briefly joins the Congress party's Bharat Jodo Yatra. The Yatra resumed this morning from Bhadoti of Sawai Madhopur in Rajasthan. pic.twitter.com/KAQSonrfxE
— ANI (@ANI) December 14, 2022
रघुराम राजन एनडीए सरकार की कई आर्थिक नीतियों की आलोचना कर चुके हैं। डीमोनेटाइजेशन (विमुद्रीकरण) के मुखर आलोचक आरबीआई के पूर्व प्रमुख राजन ने अतीत में भारत की आर्थिक वृद्धि और राजकोषीय घाटे पर चिंता व्यक्त की थी।
राजन ने अपनी पुस्तक - आई डू व्हाट आई डू - में खुलासा किया कि उन्होंने विमुद्रीकरण का समर्थन नहीं किया क्योंकि उन्हें लगा कि इस तरह के विघटनकारी निर्णय से जुड़ी अल्पकालिक आर्थिक लागत इससे होने वाले किसी भी दीर्घकालिक लाभ से अधिक होगी।
पैदल मार्च आज सुबह राजस्थान के सवाई माधोपुर के भदोती से शुरू हुआ। यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई और अब तक तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश को कवर कर चुकी है। यह फरवरी 2023 की शुरुआत में जम्मू और कश्मीर में समाप्त होगा। अब तक कई राजनेताओं, फिल्मी हस्तियों, कार्यकर्ताओं और पूर्व नौकरशाहों ने भारत जोड़ो यात्रा में भाग लिया है।