लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: रॉ के पूर्व प्रमुख ए एस दुलत ने की फारूक अब्दुल्ला से मुलाकात, जानें क्या कहा

By भाषा | Updated: February 28, 2020 05:53 IST

अधिकारियों ने हालांकि यह कहकर बैठक को कमतर करने की कोशिश की कि यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी क्योंकि अब्दुल्ला और दुलत के लंबे समय से मित्रवत संबंध रहे हैं।

Open in App

रॉ के पूर्व प्रमुख ए एस दुलत ने हाल में यहां जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला से मुलाकात की, लेकिन उनकी बातचीत का ब्योरा उपलब्ध नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि लोकसभा सदस्य अब्दुल्ला के करीबी मित्र रहे दुलत ने उनसे लंबी बातचीत की।

दुलत से जब इसे बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस तरह की कोई बैठक होने से इनकार किया। उन्होंने कहा, ‘‘मेरे पास कहने को कुछ नहीं है।’’ अधिकारियों ने बताया कि यह बैठक अब्दुल्ला के गुपकर रोड स्थित आवास पर 12 फरवरी को हुई थी। अब्दुल्ला के इस आवास को जम्मू कश्मीर के गृह विभाग ने एक अनुषंगी जेल के रूप में परिवर्तित कर दिया है।

अधिकारियों ने हालांकि यह कहकर बैठक को कमतर करने की कोशिश की कि यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी क्योंकि अब्दुल्ला और दुलत के लंबे समय से मित्रवत संबंध रहे हैं।

वर्ष 1999 में राजग सरकार ने दुलत को अब्दुल्ला को मनाने भेजा था, ताकि वह इंडियन एअरलाइंस के अपहृत विमान आईसी-814 को अपहर्ताओं के चंगुल से छुड़ाने के बदले आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के संस्थापक मसूद अजहर की रिहाई के लिए तैयार हो जाएं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे