भ्रष्टाचार के 19 साल पुराने मामले में पूर्व आरएएस अधिकारी, तीन अन्य को जेल

By भाषा | Updated: April 1, 2021 00:10 IST2021-04-01T00:10:23+5:302021-04-01T00:10:23+5:30

Former RAS officer, three others jailed in 19-year-old corruption case | भ्रष्टाचार के 19 साल पुराने मामले में पूर्व आरएएस अधिकारी, तीन अन्य को जेल

भ्रष्टाचार के 19 साल पुराने मामले में पूर्व आरएएस अधिकारी, तीन अन्य को जेल

कोटा (राजस्थान), 31 मार्च भ्रष्टाचार विरोधी एक अदालत ने 19 साल पुराने भ्रष्टाचार के एक मामले में बुधवार को राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के एक पूर्व अधिकारी और तीन अन्य लोगों को सात साल कैद की सजा सुनायी।

अदालत के विशेष न्यायाधीश प्रमोद कुमार मलिक ने यह सजा सुनायी। तीन अन्य लोगों में कोटा नगर निगम के दो पूर्व कर्मचारी भी शामिल हैं।

अदालत ने चारों दोषियों पर 21 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

सहायक निदेशक, अभियोजन अशोक कुमार जोशी ने बताया कि अदालत ने पूर्व आरएएस अधिकारी के. एल. मीणा, कनिष्ठ अभियंता बाबू गुप्ता और क्लर्क जगन्नाथ तथा कोटा निवासी हरि सिंह को सजा सुनायी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Former RAS officer, three others jailed in 19-year-old corruption case

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे