लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के पूर्व मंत्री घनश्याम तिवाड़ी भाजपा में लौटे

By भाषा | Updated: December 12, 2020 13:50 IST

Open in App

जयपुर, 12 दिसंबर राजस्‍थान के पूर्व मंत्री व भारत वाहिनी पार्टी के संस्थापक घनश्याम तिवाड़ी शनिवार को वापस भाजपा में लौट आए।

यहां भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने तिवाड़ी का स्वागत किया। पूनियां ने कहा कि तिवाड़ी ने भाजपा में लौटने के लिए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से अनुरोध किया था जिसकी स्वीकृति के बाद वह ससम्मान भाजपा में लौट रहे हैं।

तिवाड़ी ने कहा कि भाजपा की विचारधारा उनके रग रग में समाई हुई है और भले ही कुछ तात्कालिक मुद्दों के चलते उन्होंने अलग होकर भारत वाहिनी पार्टी बनाई लेकिन मन से हमेशा ही वह भाजपा के साथ रहे।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस में औपचारिक रूप से कभी शामिल नहीं हुए। वह एक बार कांग्रेस के मंच पर जरूर गए लेकिन उसके प्राथमिक सदस्य नहीं बने।

उल्‍लेखनीय है कि राजस्थान के कद्दावर नेता और भाजपा से कई बार विधायक रहे घनश्याम तिवाड़ी की वसुंधरा राजे से पटरी नहीं बैठी। वह 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा से अलग हो गए। उन्‍होंने भारत वाहिनी पार्टी बनाई जिसने 2018 के विधानसभा चुनाव में 63 सीटों पर चुनाव भी लड़ा लेकिन तिवाड़ी सहित उसके सभी उम्‍मीदवार हार गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा