लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के पूर्व राज्यपाल अंशुमान सिंह का निधन, राज्य में एक दिन का राजकीय अवकाश घोषित

By भाषा | Updated: March 8, 2021 13:43 IST

Open in App

जयपुर/प्रयागराज, आठ मार्च राजस्थान और गुजरात के पूर्व राज्यपाल न्यायमूर्ति अंशुमान सिंह का सोमवार तड़के निधन हो गया। वह पिछले करीब एक महीने से लखनऊ के एसजीपीजीआई अस्पताल में भर्ती थे और उनका डायलिसिस चल रहा था।

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व राज्यपाल सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। राजस्थान सरकार ने सिंह के निधन पर एक दिन का राजकीय अवकाश घोषित किया है।

राजस्थान सरकार के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया, ‘‘पूर्व राज्यपाल अंशुमान सिंह के निधन पर सोमवार को राजकीय अवकाश रहेगा और राज्य के सभी कार्यालय बंद रहेंगे।’’

पूर्व राज्यपाल के निजी फिजिशियन डॉक्टर एसबी सिंह ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘पूर्व राज्यपाल के सभी अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। सोमवार तड़के करीब साढ़े चार बजे एसजीपीजीआई में उन्होंने आखिरी सांस ली। वह करीब 86 वर्ष के थे।’’

उन्होंने बताया कि सुबह करीब 10 बजे उनका पार्थिव शरीर प्रयागराज में उनके आवास पर लाया गया और रसूलाबाद घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार हुआ। अंशुमान सिंह की पत्नी चंद्रावती का निधन चार महीने पहले हो गया था।

न्यायमूर्ति सिंह को 1998 में गुजरात का राज्यपाल नियुक्त किया गया। जनवरी 1999 से मई 2003 तक वह राजस्थान के राज्यपाल रहे।

न्यायमूर्ति सिंह इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश थे और 1997 में उन्हें राजस्थान उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाया गया था।

राजस्थान के राज्यपाल मिश्र ने सिंह के निधन पर शोक जताया है और परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

मुख्यमंत्री गहलोत ने शोक जताते हुए ट्वीट किया, ‘‘न्यायपालिका एवं सार्वजनिक सेवा में न्यायमूर्ति अंशुमान सिंह के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।’’

गहलोत ने सिंह के बड़े बेटे से फोन पर बात कर उन्हें ढाढस बंधाया और संवेदना व्यक्त की।

पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी पूर्व राज्यपाल न्यायमूर्ति अंशुमान सिंह के निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, ‘‘न्यायपालिका एवं सार्वजनिक क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान को सदैव याद किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह