लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के पूर्व वित्त मंत्री सुराणा का निधन

By भाषा | Updated: November 25, 2020 15:14 IST

Open in App

बीकानेर 25 नवंबर राजस्थान के पूर्व वित्त मंत्री माणिक चंद सुराणा का बुधवार सुबह जयपुर में निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे।

उनका अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को बीकानेर में होगा। सुराणा के दो बेटे ओर एक बेटी हैं।

उनके पुत्र जितेंद्र सुराणा ने बताया कि वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे और बुधवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

सुराणा ने डूंगर कॉलेज के अध्यक्ष पद पर चुनाव जीतकर अपने राजनीति जीवन की शुरुआत की थी। वह राजस्थान के वित्त मंत्री और वित्त आयोग के अध्यक्ष भी रहे। वह साल 1977 में जनता पार्टी से लूणकरनसर सीट से पहली बार विधायक बने। इसके बाद 1985 में विधायक बने।

सुराणा ने इसके बाद मूल जनता दल को छोड़ते हुए जनता दल प्रगतिशील का गठन किया। बाद में इस पार्टी का भाजपा में विलय कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि 1977 से 1980 तक भैरोंसिंह शेखावत के मुख्यमंत्री काल में सुराणा राजस्थान के वित्त मंत्री रहे थे।

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित कई नेताओं ने सुराणा के निधन पर शोक जताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां