लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

By भाषा | Updated: May 20, 2021 09:38 IST

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया का बुधवार की देर रात निधन उनके निधन पर एक दिन के राजकीय शोक की घोषणामुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पहाड़िया के निधन पर शोक जताया

जयपुर: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया का बुधवार की देर रात निधन हो गया। राज्य सरकार ने उनके निधन पर एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। पूर्व मुख्यमंत्री कोरोना संक्रमित थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया के निधन पर शोक जताया और कहा कि उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक एवं प्रशासनिक करियर में सामाजिक सशक्तीकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया।

कोरोना वायरस से संक्रमित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का बुधवार को निधन हो गया था। वह 89 वर्ष के थे।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया जी के निधन से दुखी हूं। अपने लंबे राजनीतिक एवं प्रशासनिक करियर में उन्होंने सामाजिक सशक्तीकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।’’

पहाड़िया 1980-81 में राजस्थान के मुख्यमंत्री थे। हरियाणा और बिहार के राज्यपाल के तौर पर भी उन्होंने अपनी सेवाएं दी। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पहाड़िया के निधन पर शोक जताया है।

गहलोत ने ट्वीट किया,' राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया के निधन की खबर बेहद दुखद है। पहाड़िया ने मुख्यमंत्री, राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री के रूप में लम्बे समय तक देश की सेवा की, वे देश के वरिष्ठ नेताओं में से थे।'

गहलोत के अनुसार पहाड़िया हमारे बीच से कोरोना की वजह से चले गए, उनके निधन से मुझे बेहद आघात पहुंचा है।उन्होंने लिखा,' शुरू से ही उनका मेरे प्रति बहुत स्नेह था, उनके जाने से मुझे व्यक्तिगत क्षति हुई है।'

एक सरकारी प्रवक्ता के अनुसार 20 मई (गुरूवार) को दोपहर 12 बजे राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक होगी, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया के निधन पर शोकाभिव्यक्ति होगी।

पहाड़िया के सम्मान में एक दिन का राजकीय शोक रहेगा एवं राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, सभी सरकारी कार्यालयों में 20 मई का अवकाश रहेगा। पहाड़िया की अंत्येष्टि राजकीय सम्मान से होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया