लाइव न्यूज़ :

पंजाब पुलिस के पूर्व अधिकारी विजय प्रताप आप में शामिल हो सकते है

By भाषा | Updated: June 20, 2021 19:39 IST

Open in App

चंडीगढ़, 20 जून पंजाब के कोटकपुरा में 2015 में पुलिसिया गोलीबारी की घटना की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) का हिस्सा रहे पूर्व आईपीएस अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो सकते हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अमृतसर जाएंगे, जहां वह पंजाब के पूर्व पुलिस महानिरीक्षक को आप में शामिल करा सकते हैं। केजरीवाल ने सिंह को पार्टी में शामिल करने की किसी संभावना का कोई जिक्र किए बिना रविवार को पंजाबी में ट्वीट किया, “पंजाब बदलाव चाहता है। आम आदमी पार्टी ही एकमात्र उम्मीद है। कल अमृतसर में मिलते हैं।” अमृतसर में सिंह के पार्टी में शामिल होने की संभावना पर आप की पंजाब इकाई के नेताओं ने भी खामोशी अख्तियार की हुई है।

सिंह ने अप्रैल में समय से पहले सेवानिवृत्ति ले ली थी। इससे पहले पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने पंजाब पुलिस की पहले की एसआईटी की रिपोर्ट को खारिज कर दिया था। यह एसआईटी फरीदकोट जिले में गुरु ग्रंथ साहिब की कथित बेअदबी को लेकर 2015 में कोटकपुरा में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस की गोलीबारी की जांच कर रही थी।

सिंह एसआईटी का हिस्सा थे, जो कोटकपुरा और बहबल कलां पुलिसिया गोलीबारी की घटनाओं की जांच कर रही थी। अदालत ने तब राज्य सरकार को आदेश दिया था कि वह नई एसआईटी का गठन करे, जिसमें कुंवर विजय प्रताप सिंह न हों।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुरू में कुंवर विजय प्रताप सिंह का इस्तीफा स्वीकार करने से इनकार कर दिया था, जो 2029 में सेवानिवृत्त होते लेकिन जब पूर्व आईजी रैंक के अधिकारी अपने रुख पर कायम रहे तो मुख्यमंत्री ने समय से पहले सेवानिवृत्ति का आग्रह स्वीकार कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो