पंजाब के पूर्व विधायक रविंदर सिंह संधू का निधन
By भाषा | Updated: October 30, 2021 00:59 IST2021-10-30T00:59:33+5:302021-10-30T00:59:33+5:30

पंजाब के पूर्व विधायक रविंदर सिंह संधू का निधन
चंडीगढ़, 29 अक्टूबर पंजाब में फिरोजपुर के पूर्व विधायक रविंदर सिंह संधू का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे। परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी।
दो बार विधायक रहे संधू की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब थी और उन्हें लुधियाना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
वर्ष 1975 में कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता के तौर पर राजनीति में कदम रखने वाले संधू ने अप्रैल 2014 में शिरोमणि अकाली दल का दामन थाम लिया था। वह 1996 में फिरोजपुर सीट से विधायक चुने गए थे। संधू ने 2002 में भी कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की थी।
शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने संधू के निधन पर शोक जताया है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।