लाइव न्यूज़ :

पंजाब के पूर्व मंत्री ने मोदी से कृषि कानूनों को निरस्त करने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: October 24, 2021 20:26 IST

Open in App

चंडीगढ़, 24 अक्टूबर पंजाब के पूर्व मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विवादास्पद कृषि कानूनों को निरस्त करने का आग्रह किया है ताकि किसान कड़ाके की ठंड से पहले अपने घरों को लौट सकें।

उन्होंने जोर दिया कि कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के दौरान सैकड़ों किसान मारे गए हैं। तीनों नए कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर किसान पिछले साल 26 नवंबर से ही दिल्ली की सीमाओं पर डेरा डाले हुए हैं। उनमें से ज्यादातर किसान पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के हैं।

कांग्रेस विधायक ने कहा, " देश पिछले एक साल से अधिक समय से किसानों के विरोध को देख रहा है। जहां एक तरफ हमने किसानों को अपनी आवाज सत्ता में बैठे लोगों तक पहुंचाने के लिए एकजुट होकर खड़े होते देखा है, वहीं सैकड़ों किसान ऐसे भी हैं जिन्होंने अपने अधिकारों के लिए लड़ते हुए जान गंवाई है।"

सोढी ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि विरोध करने वाले किसान आवश्यक सामग्री, स्वच्छता और स्वच्छ पेयजल की उचित उपलब्धता के बिना ही विपरीत परिस्थितियों में रह रहे हैं।

कांग्रेस नेता ने एक वक्तव्य में कहा, "उनकी निरंतर परेशानी के बावजूद उनकी दृढ़ता ने उनके मजबूत संकल्प को दिखाया है कि वे तब तक नहीं जाएंगे जब तक कि विवादास्पद कृषि कानूनों को निरस्त करने के तर्कसंगत निर्णय पर सहमति नहीं हो जाती है।"

सोढी ने प्रधानमंत्री से किसानों के साथ बातचीत फिर से शुरू करने और कानूनों को वापस लेने का आग्रह किया ताकि कड़ाके की सर्दी शुरू होने से पहले किसान अपने घरों को लौट सकें।

सोढी ने कहा कि तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला किसी भी तरह से केंद्र सरकार की "कमजोरी" को प्रतिबिंबित नहीं करेगा जैसा कि समाज के कुछ वर्गों द्वारा तर्क दिया गया है, बल्कि यह केंद्र को "बड़े दिल वाला और उदार" दिखाएगा।

उन्होंने कहा, "मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ईमानदारी से अनुरोध करता हूं कि कृपया हमारे किसानों के पक्ष और हित में निर्णय पर फिर से विचार करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह