लाइव न्यूज़ :

पंजाब के पूर्व मंत्री इंदरजीत सिंह जीरा का निधन

By भाषा | Updated: May 12, 2021 14:17 IST

Open in App

चंडीगढ़, 12 मई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब के पूर्व मंत्री इंदरजीत सिंह जीरा का कैंसर के कारण बुधवार को मोहाली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 63 साल के थे।

उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। उनके बड़े बेटे कुलबीर सिंह जीरा, जीरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के मौजूदा विधायक हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने जीरा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

सिंह ने आधिकारिक बयान में कहा, ‘‘इंदरजीत सिंह जीरा के निधन से पार्टी के भीतर एक शून्य पैदा हो गया है, जिसे भर पाना मुश्किल होगा।’’

मुख्यमंत्री ने उन्हें एक अच्छा राजनेता और अच्छा इंसान बताया।

उन्होंने कहा कि जीरा ने समाज के सभी तबकों के कल्याण के लिए, खासकर किसानों और कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों के हित के लिए लगातार काम किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ मालवा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए उनकी उत्कृष्ट सेवाओं को सभी याद रखेंगे।’’

मंत्री त्रिपत राजिंदर सिंह बाजवा और सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भी जीरा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत अधिक खबरें

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO